भारी वर्षा की चेतावनी के दृष्टिगत 20 जुलाई का समाधान दिवस स्थगित – Himkelahar – Latest Hindi News | Breaking News in Hindi

भारी वर्षा की चेतावनी के दृष्टिगत 20 जुलाई का समाधान दिवस स्थगित

0

*देहरादून, दिनांक 19 जुलाई, 2026 : प्रत्येक सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित होने वाला जन समाधान दिवस 20 जुलाई, 2026 को स्थगित कर दिया गया है।

जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने अवगत कराया है कि वर्तमान में जनपद अन्तर्गत हो रही वर्षा एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून एवं एन०डी०एम०ए० के सचेत, National Disaster Alert Portal द्वारा 19 जुलाई, 2026 को जारी अद्यतन मौसम फॉरकास्ट / नॉवकास्ट के अनुसार अगले 24 घण्टों में जनपद देहरादून में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा/आकाशीय बिजली चमकने / वर्षा के अति तीव्र से अत्यंत तीव्र दौर होने की सम्भावना के दृष्टिगत “रेड” अलर्ट जारी किया गया है। मौसम की वर्तमान परिस्थितियों तथा संभावित आपदा जोखिम को देखते हुए जनमानस की सुरक्षा की दृष्टिगत 20 जुलाई का समाधान दिवस स्थगित रखने का निर्णय लिया गया है।

जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि अत्यावश्यक कार्य होने पर ही घरों से बाहर निकलें तथा मौसम विभाग एवं जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। उन्होंने संबंधित विभागों को सतर्क रहने तथा आपात स्थिति से निपटने हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *