उत्तराखंड

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने माँ धारी देवी एवं अपने गाँव ब्राह्मण थाला में कुलदेवी माँ जगदम्बा की पूजा अर्चना कर राज्य की समृद्धि की कामना की

कार्यकर्ताओं ने ईगास दीपावली अपने अपने गावो में परिजनों, ग्रामीणों एवं प्रवासियों के साथ बड़ी धूमधाम से मनाई

रुद्रप्रयाग | भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड के माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट के आह्वान पर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने ईगास दीपावली अपने अपने गावो में परिजनों, ग्रामीणों एवं प्रवासियों के साथ बड़ी धूमधाम से मनाई । ईगास दीपावली पर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने श्रीनगर (धारी) एवं भाजपा जिला कार्यालय रुद्रप्रयाग तथा मोहनखाल एवं ब्राह्मण थाला पोखरी चमोली मैं कार्यकर्ताओं एवं आम जनमानस को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए अपने गांव ब्राह्मण थाला पोखरी चमोली में परिजनों ,ग्रामीणों एवं प्रवासियों के साथ ईगास दीपावली बड़ी धूमधाम से मनाई । इससे पहले प्रदेश अध्यक्ष ने माँ धारी देवी एवं अपने गाँव ब्राह्मण थाला में अपनी कुलदेवी माँ जगदम्बा की पूजा अर्चना कर राज्य की समृद्धि की कामना की।

रुद्रप्रयाग भाजपा जिला कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने कहा कि प्रदेश सरकार ने पहाड़ की प्राचीन लोक पर्व की महत्ता एवं पौराणिकता को देखते हुए इस बार ईगास दीपावली पर सार्वजनिक अवकास की घोषणा की है। प्रदेश अध्यक्ष के आह्वान पर कार्यकर्ताओं ने अपने अपने गावो में परिजनों ,ग्रामीणों एवं प्रवासियों के साथ अपनी पौराणिक परंपराओं के अनुसार दीपावली बड़ी धूमधाम से मनाई ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button