बद्रीनाथ धाम में नीलकंठ पर्वत की तलहटी में हुआ हिमस्खलन, तीर्थ यात्रियों ने घटना को मोबाइल में किया कैद

0

उत्तराखंड 29 अप्रैल 2023  : बदरीनाथ धाम के समीप की चोटियों पर  बर्फ जमी हुई है। शनिवार को तो नीलकंठ पर्वत की तलहटी पर बर्फ से लकदक पहाड़ी से दोपहर करीब दो बजे हिमस्खलन हुआ जो ऋषि गंगा तक जा पहुंचा। तीर्थयात्रियों ने हिमस्खलन की इस घटना को अपने मोबाइल फोन में कैद किया। नगर पंचायत बदरीनाथ के अधिशासी अधिकारी सुनील पुरोहित ने बताया कि यह एक सामान्य घटना है। बर्फ से ढकी चोटियों से अक्सर हिमस्खलन होता रहता है। रात को भी ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमस्खलन की घटनाएं होती हैं। उन्होंने बताया कि इन दिनों रुक-रुककर ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है, जिससे धाम में ठंड भी बढ़ गई है। इन दिनों बदरीनाथ धाम की चोटियां बर्फ से लकदक हैं। दूसरी तरफ यमुनोत्री धाम सहित यमुना घाटी में तेज आंधी तूफान और गर्जना के साथ रुक रुककर बारिश हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *