नवाजुद्दीन सिद्दिकी उत्तराखंड में फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। आज उन्होंने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट की। नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि फिल्मों की शूटिंग के लिए उत्तराखंड में बहुत अच्छा वातावरण है। उत्तराखंड का नैसर्गिक सौंदर्य फिल्मांकन के लिए लोगों को आकर्षित कर रहा है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड में हवाई, रेल एवं सड़क कनेक्टिविटी का तेजी से विस्तार हो रहा है। उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में फिल्मांकन की दृष्टि से अनेक रमणीक स्थल हैं।

पर्वतीय क्षेत्रों में राज्य सरकार द्वारा पर्यटन को बढ़ावा दिया जा रहा है। इन क्षेत्रों में अच्छे होटल खुलें, इस दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। फिल्मों की शूटिंग के लिए राज्य में सिंगल विंडो सिस्टम बनाया गया है। इस अवसर पर फिल्म अभिनेता हेमंत पांडे एवं फिल्म जगत के अन्य कलाकार मौजूद थे।

बालीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी इन दिनों मसूरी में अपनी आनेवाली फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। बीती मंगलवार को मालरोड पर कुलड़ी बाजार के एक होटल में कुछ दृश्य नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर फिल्माए गए। इसके अलावा बार्लोगंज क्षेत्र में भी कुछ लोकेशंस पर फिल्म के दृश्य कैमरे में कैद किये गए।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *