पौड़ी गढ़वाल में गुलदार का फिर हमला, 4 साल की मासूम की मौत, ग्रामीणों में उबाल – Himkelahar – Latest Hindi News | Breaking News in Hindi

पौड़ी गढ़वाल में गुलदार का फिर हमला, 4 साल की मासूम की मौत, ग्रामीणों में उबाल

0

 

पौड़ी गढ़वाल के चौबट्टाखाल तहसील क्षेत्र के कुंजखाल के पास ग्राम सभा गाडरी के भतकोट गांव में गुलदार ने 4 वर्षीय बच्ची को अपना शिकार बना लिया। बच्ची घर के आसपास खेल रही थी, तभी गुलदार ने घात लगाकर उसे उठाकर जंगल की ओर ले गया। काफी खोजबीन के बाद उसका शव मिला, जिससे गांव में मातम पसर गया।

घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि वन विभाग की लापरवाही से क्षेत्र में गुलदार का आतंक बढ़ रहा है और अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि जब तक इस गुलदार को आदमखोर घोषित कर नहीं मारा जाएगा, वे आंदोलन तेज करेंगे और सड़क पर उतरेंगे।

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि पहले भी गुलदार के हमले हो चुके हैं, लेकिन विभाग सिर्फ खानापूर्ति करता रहा—न गश्त बढ़ाई गई और न पिंजरे लगाए गए। ग्रामीणों ने प्रशासन और वन विभाग से मांग की है कि गुलदार को आदमखोर घोषित किया जाए, इलाके में पिंजरे और ट्रैप कैमरे लगाए जाएं, रात में गश्त बढ़ाई जाए और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed