पौड़ी के बालगणा में गुलदार पिंजरे में कैद, 9 मार्च को राज मिस्त्री की ले चुका था जान – Himkelahar – Latest Hindi News | Breaking News in Hindi

पौड़ी के बालगणा में गुलदार पिंजरे में कैद, 9 मार्च को राज मिस्त्री की ले चुका था जान

0

 

पौड़ी जिले के बालगणा गांव में एक गुलदार पिंजरे में कैद हो गया है, जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। बीती 9 मार्च को इस गुलदार ने काम निपटाकर घर लौट रहे एक राज मिस्त्री को अपना शिकार बना लिया था, जिसके बाद इलाके में दहशत का माहौल था। ग्रामीणों ने गुलदार के आतंक से निजात पाने के लिए जिला प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी किया था।

घटना के बाद वन विभाग की टीमें गांव में डटी हुई थीं और गुलदार को पकड़ने के लिए 4 पिंजरे लगाए गए थे। गढ़वाल वन प्रभाग की एसडीओ आयशा बिष्ट ने बताया कि शुक्रवार रात लगाए गए पिंजरे में करीब 6–7 साल का नर गुलदार फंसा है। गुलदार को रेस्क्यू कर रेंज परिसर लाया गया है और उसका डीएनए सैंपल लिया गया है; मिलान से यह पुष्टि होगी कि यही वह गुलदार है जिसने हमला किया था। पकड़े गए गुलदार को रेस्क्यू सेंटर भेजा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *