देहरादून: 24 अप्रैल को रात 10 बजे होगा एयर रेड/ब्लैक आउट मॉक ड्रिल, 4 जगहों पर 30 मिनट अंधेरा – Himkelahar – Latest Hindi News | Breaking News in Hindi

देहरादून: 24 अप्रैल को रात 10 बजे होगा एयर रेड/ब्लैक आउट मॉक ड्रिल, 4 जगहों पर 30 मिनट अंधेरा

0

 

*कब- कहां:*
24 अप्रैल 2026, रात 10:00 बजे | स्थान- ISBT, डिल रायपुर, घंटाघर और आराघर, देहरादून।

*क्या होगा:*
1. *ब्लैकआउट:* रात 10:05 बजे से 30 मिनट तक इन 4 क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइट, पार्क व सार्वजनिक स्थलों की लाइट बंद रहेगी।
2. *सायरन अलर्ट:* मॉक ड्रिल से पहले आपातकालीन सायरन बजाकर आमजन को सूचना दी जाएगी।
3. *टेबल टॉप बैठक:* DM/अध्यक्ष DDMA सविन बंसल के निर्देश पर NIC सभागार में रेखीय विभागों व तहसील सदर IRS अधिकारियों के साथ तैयारी बैठक हुई।

*उद्देश्य:*
– नागरिक सुरक्षा संगठन की तैयारी व क्षमता का मूल्यांकन।
– ब्लैकआउट व चेतावनी प्रणाली का परीक्षण।
– विभागीय समन्वय व त्वरित प्रतिक्रिया तंत्र को परखना।
– भारत सरकार, गृह मंत्रालय की SOP के तहत देशभर में हो रही ड्रिल का हिस्सा।

*व्यवस्थाएं:*
– जिला स्तर पर इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर (EOC) स्थापित।
– चिन्हित स्थलों पर कंट्रोल रूम।
– दूरसंचार, मोबाइल, वायरलेस, हॉटलाइन से सतत संपर्क।
– सभी रेखीय विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी 24×7 कंट्रोल रूम में तैनात।

*प्रशासन की अपील:*
“यह सिर्फ पूर्व निर्धारित मॉक अभ्यास है। अफवाह या घबराहट से बचें। जिला प्रशासन का सहयोग करें और निर्देशों का पालन करें।”

*मौजूद रहे:*
जिला प्रशासन, सिविल डिफेंस, सेना, NDRF, SDRF समेत सभी रेखीय विभागों के अधिकारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *