“देहरादून में गैंगस्टर विक्रम शर्मा की हत्या, 50 से अधिक मुकदमे दर्ज थे”
देहरादून में झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर विक्रम शर्मा की हत्या कर दी गई। वह राजपुर रोड स्थित सिल्वर सिटी माल में जिम से बाहर निकल रहा था, तभी अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। विक्रम शर्मा का आपराधिक इतिहास काफी लंबा है, उसके विरुद्ध झारखंड व अन्य राज्यों में 50 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है।
