दिल्ली में LPG की कोई कमी नहीं, आपूर्ति स्थिदिल्ली में LPG की कोई कमी नहीं, आपूर्तिर: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्लीवासियों को आश्वस्त किया है कि राष्ट्रीय राजधानी में घरेलू और वाणिज्यिक LPG की आपूर्ति पूरी तरह स्थिर, पर्याप्त और नियंत्रण में है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में LPG या किसी अन्य ईंधन की कोई कमी नहीं है और लोगों से अपील की कि वे अफवाहों या घबराहट में न आएं, संयम बनाए रखें।
मुख्यमंत्री के मुताबिक 3 अप्रैल को दिल्ली में 1,11,504 LPG बुकिंग दर्ज हुईं, जबकि तीनों ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 1,26,379 सिलेंडर डिलीवर किए — यानी बुकिंग से अधिक। इससे लंबित बैकलॉग तेजी से खत्म हो रहा है और आपूर्ति श्रृंखला सुचारू है। वर्तमान में घरेलू LPG सिलेंडर की औसत डिलीवरी समय 4.37 दिन है।
*कालाबाजारी रोकने के लिए कंट्रोल रूम*
जमाखोरी और कालाबाजारी पर लगाम लगाने के लिए सरकार ने कंट्रोल रूम (011-23379836, 8383824659) स्थापित किया है, जो शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई कर रहा है। विश्वसनीय सूचनाओं पर दिल्ली पुलिस ने 22 छापेमारी की, जिसमें रोहिणी के नॉर्थ रोहिणी थाना क्षेत्र में 6 अवैध रूप से जमा सिलेंडर बरामद कर एक FIR दर्ज की गई।
मुख्यमंत्री ने लोगों को सलाह दी कि गैस एजेंसियों या गोदामों पर भीड़ न लगाएं; बुकिंग के बाद सिलेंडर तय समय में घर पहुंचा दिया जाएगा। उन्होंने दोहराया कि दिल्ली सरकार निर्बाध LPG आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और नागरिकों से सहयोग की अपील की।
