जिला योजना समिति निर्वाचन-2026: निर्वाचक नामावलियों के आलेख्य का प्रकाशन – Himkelahar – Latest Hindi News | Breaking News in Hindi

जिला योजना समिति निर्वाचन-2026: निर्वाचक नामावलियों के आलेख्य का प्रकाशन

0

देहरादून, 9 सितंबर 2026

 

जिला योजना समिति के सदस्य निर्वाचन-2026 के संबंध में नगर निकायवार एवं जिला पंचायतवार निर्वाचक नामावलियों के परिशिष्ट-1 एवं परिशिष्ट-2 के आलेख्य का प्रकाशन कर दिया गया है।

 

जिला मजिस्ट्रेट/रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार, देहरादून की अधिसूचना संख्या 685/रा०नि०आ०-03/1452/2023, दिनांक 02 सितंबर 2026 तथा इस कार्यालय की सूचना संख्या 287, दिनांक 05 सितंबर 2026 के क्रम में उक्त आलेख्य प्रकाशित किया गया है।

 

राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तराखण्ड के निर्देशों के क्रम में जिला मजिस्ट्रेट/रिटर्निंग अधिकारी डा.आशीष चौहान ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि प्रकाशित निर्वाचक नामावलियों के आलेख्य का अवलोकन कर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार संबंधित दावे एवं आपत्तियां प्रस्तुत की जा सकती हैं। निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित जानकारी एवं आवश्यक दिशा-निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने की अपील की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *