गुमखाल–सतपुली हाईवे पर फिर हादसा, मल्ली सतपुली के पास पहाड़ी से गिरा भारी बोल्डर, सब्जी से भरा ट्रक क्षतिग्रस्त – Himkelahar – Latest Hindi News | Breaking News in Hindi

गुमखाल–सतपुली हाईवे पर फिर हादसा, मल्ली सतपुली के पास पहाड़ी से गिरा भारी बोल्डर, सब्जी से भरा ट्रक क्षतिग्रस्त

0

 

पौड़ी गढ़वाल के गुमखाल–सतपुली राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बार फिर बड़ा हादसा हो गया। मल्ली सतपुली के निकट अचानक पहाड़ी से भारी बोल्डर गिरने से वहां से गुजर रहा सब्जियों से लदा ट्रक उसकी चपेट में आ गया।

बोल्डर की जबरदस्त टक्कर से ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि ट्रक में लदी सब्जियां सड़क पर बिखर गईं। हादसे के बाद कुछ समय के लिए हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी जनहानि की सूचना नहीं है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात के मौसम में इस मार्ग पर लगातार भूस्खलन और बोल्डर गिरने की घटनाएं हो रही हैं, जिससे यात्रियों और वाहन चालकों की जान जोखिम में पड़ रही है। लोगों ने प्रशासन से संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने और नियमित निगरानी की मांग की है।

⚠️ अपील: बरसात के दौरान गुमखाल–सतपुली हाईवे पर यात्रा करते समय पूरी सावधानी बरतें और पहाड़ी क्षेत्रों में अनावश्यक रूप से वाहन खड़ा न करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed