ऋषिकेश के खैरी खुर्द–खैरी कला में बिजली संकट ने बढ़ाई मुश्किलें, जनता में भारी आक्रोश – Himkelahar – Latest Hindi News | Breaking News in Hindi

ऋषिकेश के खैरी खुर्द–खैरी कला में बिजली संकट ने बढ़ाई मुश्किलें, जनता में भारी आक्रोश

0

 

ऋषिकेश। खैरी खुर्द और खैरी कला क्षेत्र में बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमराती नजर आ रही है। लगातार बिजली कटौती और वर्षों से बनी हुई लो-वोल्टेज की समस्या ने हजारों लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। भीषण गर्मी के बीच लोग अंधेरे और उमस में रहने को मजबूर हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकाल पाया है।

 

स्थानीय लोगों का आरोप है कि बिजली विभाग को कई बार शिकायतें दी गईं, लेकिन हर बार केवल आश्वासन मिला। नतीजा यह है कि घरों में पंखे और कूलर ठीक से नहीं चल रहे, बिजली उपकरण खराब होने का खतरा बना हुआ है और बच्चों की पढ़ाई से लेकर रोजमर्रा का जीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।

 

ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द ही बिजली आपूर्ति सुचारु नहीं की गई और लो-वोल्टेज की समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ, तो क्षेत्र के लोग बिजली विभाग के खिलाफ बड़ा जनआंदोलन और जोरदार प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे। इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित विभाग और अधिकारियों की होगी।

 

अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर कब जागेगा बिजली विभाग? कब मिलेगी खैरी खुर्द और खैरी कला के लोगों को इस गंभीर समस्या से राहत? या फिर जनता यूँ ही अंधेरे और परेशानियों में जीने को मजबूर रहेगी?

 

⚡ जनता की मांग:”तुरंत बिजली व्यवस्था में सुधार करो, लो-वोल्टेज की समस्या का स्थायी समाधान करो और क्षेत्रवासियों को राहत दो।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed