“उत्तराखंड में 74 विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास, ₹ 401.86 करोड़ की लागत” – Himkelahar – Latest Hindi News | Breaking News in Hindi

“उत्तराखंड में 74 विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास, ₹ 401.86 करोड़ की लागत”

0

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित “जन-जन की सरकार चार साल बेमिसाल, उत्तरोत्तर प्रगति पथ पर अग्रसर उत्तराखण्ड’ कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए ₹ 401.86 करोड़ की लागत से कुल 74 विकास योजना का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

*लोकार्पण (41 योजनाएं, ₹ 302.42 करोड़)*

– ₹ 7898.74 लाख की लागत से नमामि गंगे कार्यक्रम के अन्तर्गत सपेरा बस्ती में आई० एण्ड डी० एवं 15 एम.एल.डी, एस.टी.पी निर्माण का कार्य।
– ₹ 2846 लाख की लागत से आराघर चौक से मोधरोवाला तक ट्रक सीवर बिछाना।
– ₹ 1903.59 लाख की लागत से देहरादून शहर के सहारनपुर चौक से पथरीबाग चौक तक ट्रक सीवर लाइन योजना।
– ₹ 1860.04 लाख की लागत से देहरादून शहर के इंदिरानगर आवास विकास कॉलोनी क्षेत्र की जलोत्सारण पुनर्गठन योजना।
– ₹ 754.28 लाख की लागत से इंदिरा नगर देहरादून में निर्मित 5 एम.एल.डी के एस.टी.पी. में एस.पी.एस निर्माण सीवर राईजिंग में बिछाने एवं तत्संबन्धी कार्य।
– ₹ 740.84 लाख की लागत से देहरादून शहर के ओम सिटी एवं कुसुम विहार क्षेत्र में सीवर लाइन योजना।
– ₹ 659.31 लाख की लागत से चमन विहार सीवरेज योजना।
– ₹ 432.13 लाख की लागत से शव विच्छेदन गृह, चन्दरनगर परिसर में सी.एम. एस.डी. स्टोर, शीत श्रंखला (प्रतिरक्षण) एवं सभागार के निर्माण कार्य।
– ₹ 496.89 लाख की लागत से आर.आई.डी.एफ योजनान्तर्गत हीफर रियरिंग फार्म पशुलोक ऋषिकेश के अतिरिक्त आवश्यक निर्माण कार्य।
– ₹ 167.49 लाख की लागत से रा.औ.प्र० संस्थान, चकराता में बालिका छात्रावास (20 शैय्या) एवं टॉयलेट ब्लॉक का निर्माण कार्य।

*शिलान्यास (33 योजनाएं, ₹ 99.44 करोड़)*

– ₹ 905.20 लाख की लागत से रिंग फैंस (राज्य सैक्टर) कार्यक्रम के अन्तर्गत देहरादून शहर के साकेत कॉलोनी, कैनाल रोड (जोन-सी के छुटे हुये क्षेत्र) सीवरेज योजना।
– ₹ 385.78 लाख की लागत से विधानसभा मसूरी में ग्राम पंचायत सेरकी में बांदल नदी के दांये तट पर बाढ़ सुरक्षा योजना।
– ₹ 288.75 लाख की लागत से विधानसभा मसूरी में ग्राम घन्तु का सेरा में बांदल नदी के दांये तट पर बाढ़ सुरक्षा योजना।
– ₹ 497 लाख की लागत से डोईवाला विकासखण्ड के अन्तर्गत सुसवा नदी के दोनों किनारों पर स्थित कुड़कावाला बस्ती की बाढ़ सुरक्षा कार्य।
– ₹ 256.68 लाख की लागत से विकासखण्ड डोईवाला में जाखन नदी के दांये तट पर स्थित ग्राम अठूरवाला वाला वार्ड संख्या-09 (सुनार गांव) की जाखन नदी से बाढ़ सुरक्षा कार्य।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *