मौसम विभाग ने प्रदेश में 18 अगस्त से अगले तीन दिन तक भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, अगले 24 घंटे के दौरान हरिद्वार जिले को छोड़कर प्रदेशभर में बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, सभी जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश के अलावा कुछ इलाकों में तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है। ऐसे में सरकार, शासन, जिला प्रशासन के साथ ही आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों को 24 घंटे सतर्क रहने की जरूरत है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *