देहरादून

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी विशाल गौ- महोत्सव के पांचवें दिन भागवत गौ-कथा धेनुमानस का श्रवण करने पहुंचे

मणि महाराज जी ने पंचम दिवस में विशाल गौ महोत्सव को भव्य बनाने के लिए समस्त जनता जनार्दन का आह्वान किया

23 अगस्त 2023 : आज पांचवे दिन उत्तराखंड के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी विशाल गौ महोत्सव में गौ भागवत गौ-कथा धेनुमानस का श्रवण करने पहुंचे, धामी जी ने कहाँ की उनकी सरकार कई गौ शालाओं का निर्माण कर रही हैं, वही उन्होंने कहाँ की गौ की रक्षा को सभी भारत के नागरिकों सहित विश्व के लोगों को करना चाहिए, उन्होंने कहाँ की आज उनकी सरकार में 50 लाख लीटर दूध का उत्पादन हो रहा हैं सभी दूध के किसान लगातार दुग्ध उत्पादन को बढ़ाने में लगे हैं और उनकी सरकार गौ किसानों को लगातार बढ़ावा दे रहें हैं! धामी जी ने आगे कहाँ की *गौमाता को राष्ट्रमाता बनाने के लिए उनकी सरकार हर संभव मदद को तैयार हैं, वही उन्होंने कहाँ की भू-क़ानून से सम्बंधित उन्होंने अभी सरकारी भूमियों पर जितना भी कब्ज़ा हुआ हैं उस अतिक्रमण को छुड़ाने के लिए उन्होंने 10 साल की सजा का प्रावधान किया हैं, साथ धर्मान्तरण क़ानून पर भी 10 साल की सजा का नियम बना दिया हैं, वही लव जिहाद लैंड जिहाद के लिए उनकी सरकार ने गंभीरता से विचार किया हैं.. धामी जी आगे कहाँ की जिसके हृदय में भक्ति, भक्ति, व चिंता होती हैं वे ऐसा प्रकार के कथा का आयोजन करते हैं ऐसे संत केवल गोपाल मणी महाराज ही हो सकते हैं, आगे गहराई से संत गोपाल मणी जी महाराज जी के बारे में बोले की उनकी जानकारी में अभी तक मणी जी 600 कथाओं का वाचन किया हैं जिससे समाज में धर्मस्व के प्रति जागृति आयी हैं, ऐसे संत अगर हमारे देवभूमि से हैं तो यहाँ धर्म सुरक्षित हैं! वही धामी जी सभी देवडोलियों को प्रणाम करते हुए सभी उपस्थित जनसमूह को भी प्रणाम करते हुए कहाँ की ईतनी विशाल जनता हैं वहाँ *गौ-माता राष्ट्रमाता स्वतः ही बन जायेगी *विशाल गौ प्रतिष्ठा महोत्सव* का आज पांचवे दिन भी गौ भक्तों की संख्या लगातार गौ भागवत का श्रवण करने के लिए बढ़ती ही रही हैं.. इस गौ कथा का श्रवण करने के लिए रामकथा वाचिका हिमालय पुत्री लक्ष्मी बहन व दिल्ली से भा.गौ क्रांति मंच की अध्यक्षा कुसुम भट्ट जी आज पांचवे उपस्थित रही! वही हज़ारों की संख्या में गौ भागवत को सुनने के लिए लोग बसों ऑटो व अपनी निज़ी गाड़ियों में दूर दूर से दोपहर दो बजे लगातार आते रहें, पंडाल में ऐसी भीड़ की यहां पाँव रखने की जगह भी मिलना मुश्किल हो रहा था.. *एक देश एक संकल्प – गौमाता राष्ट्रमाता* के अभियान को साकार बनाने के लिए राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से इक्वावन से भी ज्यादा प्रसिद्ध लोक देवडोलियां भी अपने स्थान पर विराजमान हैं, जिन लोगों को भी पता चल रहा हैं की उनके ईष्ट देव की डोली यहाँ *गुरुनानक महिला इंटर कॉलेज रेसकोर्स* के मैदान में आ रखी हैं, तो लोगों का अपने ईष्ट देव का आशीष लेने की होड़ लगी देखी जा सकती हैं.. भागवत शुरू होने से पहले उत्तराखंड के संस्कृति के संवाहक 21 जोड़ी ढ़ोल-दमऊ के साथ स्वर-ताल नाद का आनंद भी लोगों के बिच देव रसपान करने लें लिए भी गहरी उत्सुकता बनी रहती हैं! उत्तराखण्ड की सभी देवशक्तियाँ देवडोलियाँ ढोल दमाऊं के साथ एक स्वर में नारे लगाते हैं *गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करों*! सनातन संस्कृति की मूल आधार गौमाता की प्रतिष्ठा हेतु गौमाता- राष्ट्रमाता विचार के जनक ध्वजवाहक गौऋषि गौ-गंगा कृपाकांक्षी परम शरदीय संत गोपाल ‘मणि’ महाराज जी पिछले डेढ़ दशक से पूरे देश और दुनिया में निरन्तर बड़े-2 आंदोलन/अभियान चला रहे हैं!गौमाता को राष्ट्रमाता का संवैधानिक सम्मान मिले इस महाजन अभियान को जनमानस के मानस पटल पर स्थापित करवा दिया है, इसी क्रम में 19 से 25 अगस्त 2023 तक देहरादून के ऐतिहासिक *गुरुनानक महिला इंटर कॉलेज के मैदान निकट बन्नू स्कूल रेसकोर्स* में विशाल गौ प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारम्भ हो गया है जिसमें आज पांचवे दिन भी *गौमाता – राष्ट्रमाता की गौ कथा को सीता शरण जी व संत श्री गोपाल मणी महाराज जी* के मुखार बिन्दु से जारी रही, वही *एक देश एक संकल्प – गौमाता राष्ट्रमाता* अवनवरत अभियान को सुनने के लिए लोगों का शांत चित श्रवण जारी रहा! पांचवे दिवस में कई पूर्व मंत्रियों सहित अन्य कई गणमान्य जनों ने कथा श्रवण में सिरकत की! पांचवे दिन भी महाराज जी ने कहा है कि देव शक्तियों ने अपनी अपनी कृपा दिखा दी है इसीलिए दोनों देवभूमियों से उत्तराखंड और हिमाचल से गौमाता राष्ट्रमाता का प्रस्ताव सरकारों के द्वारा सर्वसम्मति से सदन में पारित करके केंद्र सरकार को 2019 में भेजा जा चुका है अब समय आ गया है कि करोड़ों हिंदुओं की आवाज को केंद्र में बैठी हिंदूवादी सरकार सुने और अविलंब *गौमाता को राष्ट्रमाता का संवैधानिक सम्मान दें* नहीं तो आगामी 20 नवंबर 2023 को गोपाष्टमी के दिन करोड़ों लोग दिल्ली में *गौमाता को राष्ट्रमाता का सम्मान दिलाने के लिए कूच करेंगे*। आगे संत गोपाल मणि महाराज ने कहा कि ऐसा नहीं है कि हमारे *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी* द्वारा सहयोग मिलने के बाद *प्रधानमंत्री जी* इस कार्य को नहीं करना चाहते हैं वह भी गौमाता का संवर्द्धन और सम्मान करना चाहते हैं लेकिन इसमें विलंब इसलिए हो रहा है क्योंकि गौ को माँ मानने वाले लोग आपस में बिखरे हुए हैं एक नहीं है, जिस दिन सबलोग एक स्वर में कहेंगे कि गौमाता-राष्ट्रमाता होनी चाहिए *उसी क्षण गौमाता राष्ट्रमाता बन जाएगी।* और जब तक गौमाता को राष्ट्रमाता का संवैधानिक सम्मान नहीं मिल जाता तब तक *एक भारत श्रेष्ठ भारत की कल्पना व्यर्थ है* एकता के सूत्र में बांधने वाली मात्र एक शक्ति है उसका नाम है *गाय*! आगे मणि महाराज जी ने पंचम दिवस में विशाल गौ महोत्सव को भव्य बनाने के लिए समस्त जनता जनार्दन का आह्वान किया है! आज पांचवे दिन भी सप्त दिवसीय यज्ञ में गौ प्रतिष्ठा एवं सामाजिक संवर्द्धन के लिए विभिन्न कार्यक्रम सम्पन्न हुए।
प्रतिदिन प्रातः 5 से 6 योग सत्र चलेगा
प्रातः 7 से 9 नित्य 11 कुंडीय कामधेनु महायज्ञ, देव डोलियों का पूजन ।
9 से 1 बजे तक 41 ब्यासों के द्वारा अष्टादश पुराण वाचन प्रवचन ब्याख्यान ।
रोज की भांति दोपहर 2 से 6 बजे तक संत गोपाल मणि महाराज जी एवं आचार्य सीता शरण जी के मुखारविंद से श्रीमद्भागवत महापुराण पर (धेनु मानस गौ टीका) के आधार पर गौ की महिमा धार्मिक सांस्कृतिक आध्यात्मिक सामाजिक वैज्ञानिक पक्ष को श्रवण करने का सौभाग्य प्राप्त होगा!
पांचवे दिन सायं को 8 से 10 बजे तक आज से देवडोलियों की जागरण होगा और लोग अपनी-अपनी ईष्टडोलियों से अपने नौनीहालों अपने कुटम्ब के कुशलक्षेम के बारे में पूछ सकते हैं! इस गौ प्रतिष्ठा महोत्सव में देहरादून की धार्मिक सामाजिक बुद्धजीवी संस्थाएं महिला मंगल दल कीर्तन मंडली सभी सहयोगी संस्थाएं अपना सहयोग प्रदान करेगी । साथ कार्यक्रम के बीच में आयुर्वेदिक एवं एलोपैथिक चिकित्सकों द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर भी लगाया गया! कार्यक्रम स्थल पर ही भारतीय नश्ल की गौमाताओं के दर्शन भी सुलभ होंगे। साथ ही अगर आपको पहाड़ी उत्पाद में बने खाद्य पदार्थ चाहिए हो तो यहाँ पहली बार भारतीय गौ-क्रांति मंच ने देवभूमि माँ गंगे स्वयंसेवी संस्था व हिमवंत फाउंडेशन सोसाइटी, देवभूमि स्वयं सहायता समूह सहित आदि अनेक स्टॉलो पर आपको सभी वस्तुएँ मिल सकती है! पंचम दिवस में आज मुख्य कार्यक्रम के अध्यक्ष बलवीर सिंह पंवार संरक्षक मनोहर लाल जुयाल सूर्यकांत धस्माना हरीश चंद्र नौटियाल संयोजक अजयपाल सिंह रावत कार्यकारी अध्यक्ष शूरवीर सिंह मतूड़ा, महासचिव यशवंत सिंह रावत व्यवस्थापक सूरत राम डंगवाल, घनश्याम सिंह नेगी, आचार्य राकेश सेमवाल यमुनोत्री तीर्थ पुरोहित पवन उनियाल आचार्य संतोष खंडूड़ी जिलाध्यक्ष आनन्द सिंह रावत, भू-क़ानून अभियान के संस्थापक शंकर सागर रावत, गीता बागड़ी, रूपम देवी मातुड़ा, भुवनेश्वरी नेगी, तेजराम नौटियाल, रविन्द्र सिंह राणा, तुलसीराम बडोनी, शशि भंडारी, मधु रतूड़ी, कांति बड़थ्वाल, रामप्यारी इष्टवाल, अशोक मिश्र, डॉ रामभूषण बिजल्वाण, आचार्य विपिन जोशी, सुशील गौड़ सहित सैकड़ों गणमान्यजन व समस्त मातृशक्ति उपस्थित रहें!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button