प्रदेश में विभिन्न संगठनों से लेकर राजेनता, सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ ही स्कूली बच्चे हर घर तिरंगे को लेकर लोगों प्रेरित कर रहे हैं। अमृत महोत्सव में पहाड़ और मैदान गोते लगा रहा है। शनिवार को चारों धामों में भारत माता के जयकारों से गूंज उठे।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को टीआरसी चंपावत से गोरल चौड़ मैदान तक आयोजित तिरंगा यात्रा में प्रतिभाग किया। इस दौरान उनके साथ बच्चे भी शामिल हुए। वहीं उत्तरकाशी में आईटीबीपी जवानों ने तिरंगा रैली निकाली।कोटद्वार में विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूड़ी भूषण की अगुवाई में तिरंगा यात्रा निकाली गई।
इस दौरान पूर्व सैनिक, शिक्षकों, डॉक्टर, अधिकारियों, कार्यकर्ताओं, स्कॉट गाइड, स्कूल के बच्चों एवं हजारों की संख्या में स्थानीय लोगों ने भारत माता की जय व वंदे मातरम् के उदघोष के साथ तिरंगा जागरूकता पदयात्रा निकाली और हर घर तिरंगा फहराने की अपील की।
श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने आजादी के अमृत उत्सव के अवसर पर  तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। प्रभारी मुख्य कार्याधिकारी सुनील तिवारी के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा बदरीनाथ मंदिर परिसर से शुरू होकर बदरीनाथ धाम के भ्रमण पर निकली। मसूरी शहर में भी स्कूली छात्रों ने तिरंगा यात्रा निकाली।शहर के भगत सिंह चौक से तिरंगा यात्रा निकाली गई।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *