आज का राशिफल – Himkelahar – Latest Hindi News | Breaking News in Hindi

🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻

🚩 *~ सनातन पंचांग ~* 🚩

 

🌤️ *दिनांक – 31 जुलाई 2026*

🌤️ *दिन – शुक्रवार*

🌤️ *विक्रम संवत 2083 (गुजरात अनुसार 2082)*

🌤️ *शक संवत -1948*

🌤️ *अयन – दक्षिणायन*

🌤️ *ऋतु – वर्षा ॠतु*

🌤️ *मास – श्रावण ( गुजरात महाराष्ट्र अनुसार आषाढ)*

🌤️ *पक्ष – कृष्ण*

🌤️ *तिथि – द्वितीया रात्रि 10:31 तक तत्पश्चात तृतीया*

🌤️ *नक्षत्र – धनिष्ठा शाम 07:26 तक तत्पश्चात शतभिषा*

🌤️ *योग – सौभाग्य रात्रि 11:54 तक तत्पश्चात शोभन*

🌤️*राहुकाल – सुबह 11:07 से दोपहर 12:45 तक*

🌤️ *सूर्योदय – 06:13*

🌤️ *सूर्यास्त – 07:16*

👉 *दिशाशूल – पश्चिम दिशा मे*

🚩*व्रत पर्व विवरण- जया पार्वती व्रत जागरण (गुजरात अनुसार), पंचक (आरंभ : सुबह 06:36 )*

 

💥*विशेष- द्वितीया को बृहती (छोटा  बैगन या कटेहरी) खाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

 

💥 *चतुर्मास के दिनों में ताँबे व काँसे के पात्रों का उपयोग न करके अन्य धातुओं के पात्रों का उपयोग करना चाहिए।(स्कन्द पुराण)*

 

💥 *चतुर्मास में पलाश के पत्तों की पत्तल पर भोजन करना पापनाशक है।*

 

🚩~*सनातन पंचांग* ~🚩

🌷 *श्रावण शनिवार* 🌷

 

🙏🏻 *भगवान शिव की भक्ति का महीना श्रावण (सावन) (उत्तर भारत हिन्दू पञ्चाङ्ग के अनुसार) से शुरू हो चुका है। (गुजरात एवं महाराष्ट्र के अनुसार अषाढ़ मास चल रहा है वहां 13 अगस्त, गुरुवार से श्रावण (सावन) मास आरंभ होगा)*

 

👉🏻 *बहुत लोगों को श्रावण शनिवार का पूरे वर्ष इंतज़ार रहता है।*

 

🌷 *स्कन्दपुराण के अनुसार*

*”श्रावणे मासि देवानां त्रयानां पूजनं शनौ। नृसिंहस्य शनैश्चव्य अञ्जनीनन्दनस्य च।।”*

 

🙏🏻 *श्रावण मास में शनिवार के दिन नृसिंह, शनि तथा अंजनीपुत्र हनुमान इन तीनों देवताओं का पूजन करना चाहिए।*

 

🌷 *शिवपुराण के अनुसार*

*अपमृत्युहरे मंदे रुद्राद्रींश्च यजेद्बुधः ॥*

*तिलहोमेन दानेन तिलान्नेन च भोजयेत् ॥ (शिवपुराण, विध्येश्वर संहिता)*

 

🙏🏻 *शनैश्चर अल्पमृत्यु का निवारण करने वाला है, उस दिन बुद्धिमान पुरुष रुद्र आदि की पूजा करे। तिल के होम के , दान से देवताओं को संतुष्ट करके ब्राह्मणों को तिलमिश्रित अन्न भोजन कराएं।*

 

🙏🏻 *स्कन्दपुराण के अनुसार श्रावण शनिवार को हनुमान पूजा :*

 

👉🏻 *1. “शनिवारे श्रावणे च अभिषेकं समाचरेत, रुद्रमंत्रेण तैलेन हनुमत्प्रीणनाय च। तैलमिश्रितसिन्दूरलेपमं तस्य समर्पयेत” रुद्रमंत्र के द्वारा तेल से हनुमान जी का अभिषेक करना चाहिए। तेल में मिश्रित सिन्दूर का लेप उन्हें समर्पित करना चाहिए।*

 

👉🏻 *2. जपाकुसुम, आक, मंदारपुष्प की मालाओं से , नैवेद्य से उनकी पूजा करनी चाहिए।*

 

👉🏻 *3. “जपेद्द्वादश नामानि हनुमत्प्रीतये बुधः” हनुमान जी के 12 नामों का जप करना चाहिए।*

 

🌷 *”हनुमानञ्जनी सूनुर्वायुपुत्रो* *महाबल:। रामेष्ट: फाल्गुनसख: पिङ्गाक्षोमितविक्रम:।।*

*उदधिक्रमणश्चैव सीताशोकविनाशन:।* *लक्ष्मणप्राणदाता च दशग्रीवस्य दर्पहा।।”*

 

🙏🏻 *जो मनुष्य प्रातःकाल उठकर इन बारहनामों को पढ़ता है, उसका अमंगल नहीं होता और उसे सभी सम्पदा सुलभ हो जाती है।*

 

👉🏻 *4. हनुमान जी के मंदिर में हनुमत्कवच का पाठ करना चाहिए।*

 

🌷 *“श्रावणे मंदवारे तु एवमाराध्य वायुजं। वज्रतुल्यशरीरः स्यादरोगो बलवान्नरः।।*

*वेगवान्कार्यकरणे बुद्धिवैभवभूषितः। शत्रु: संक्षयमाप्नोति मित्रवृद्धि: प्रजायते।।*

*वीर्यवान्कीर्तिमांश्चैव प्रसादादंञ्जनीजने।”*

 

🙏🏻 *इस प्रकार श्रावण में शनिवार के दिन वायुपुत्र हनुमानजी की आराधना करके मनुष्य वज्रतुल्य शरीर वाला, निरोग और बलवान हो जाता है। अंजनीपुत्र की कृपा से वह कार्य करने में वेगवान, तथा बुद्धि वैभव से युक्त हो जाता है, उसके शत्रु नष्ट हो जाते हैं, मित्रों की वृद्धि होती है और वह वीर्यवान तथा कीर्तिमान हो जाता है।*

 

🙏🏻 *स्कन्दपुराण के अनुसार* *श्रावण शनिवार को शनि पूजा:*

*शनि की प्रसन्नता के लिए एक लंगड़े ब्राह्मण और उसके अभाव में किसी ब्राह्मण के शरीर में तिल का तेल लगाकर उसे उष्ण जल से स्नान कराना चाहिए और श्रद्धायुक्त होकर खिचड़ी उसे खिलाना चाहिए। तत्पश्च्यात तेल, लोहा, काला तिल, काला उडद, काला कंबल, प्रदान करना चाहिए। इसके बाद व्रती यह कहे कि मैंने यह सब शनि की प्रसन्नता के लिए किया है, शनिदेव मुझपर प्रसन्न हों। तदनन्तर तिल के तेल से शनि का अभिषेक कराना चाहिए। उनके पूजन मेजन तिल तथा उड़द के अक्षत प्रशस्त माने गए हैं।*

 

🌷 *उसके बाद शनि का ध्यान करें:*

*शनैश्चरः कृष्णवर्णो मन्दः काश्यपगोत्रजः।*

*सौराष्ट्रदेशसम्भूतः सूर्यपुत्रो वरप्रदः। दण्डाकृतिर्मण्डले स्यादिन्द्रनीलसमद्युतिः।*

*बाणबाणासनधरः शूलधृग्गृध्रवाहनः।* *यमाधिदैवतश्चैव ब्रह्मप्रत्यधिदैवतः।*

*कस्तूर्यगुरुगन्ध: स्यात्तथा गुग्गुलुधूपकः। कृसरान्नप्रियश्चैव विधिरस्य प्रकीर्तितः।*

 

🙏🏻 *पूजा में कृष्ण वस्तु (काली वस्तु) का दान करना चाहिये। ब्राह्मण को काले रंग के दो वस्त्र देने चाहिए और काले बछड़े सहित काली गौ प्रदान करनी चाहिए।*

 

🌷 *शनि पूजन में वैदिक मंत्र:*

*ॐ शन्नो देवीरभिष्टय आपो भवन्तु पीतये।*

*शंयोरभिस्र वन्तु न:। ॐ शनैश्चराय नम:।*

 

🙏🏻 *भगवान् शिव, शनिदेव के गुरु हैं। शिव ने ही शनि को न्यायाधीश का पद सौंपा था जिसके फलस्वरूप शनि देव मनुष्य/देव/पशु सभी को कर्मों के अनुसार फल देते हैं। इसलिए श्रावण के महीने में जो भी भगवान् शिव के साथ साथ शनि की उपासना करता है उसको शनि के शुभ फल प्राप्त होते हैं। भगवान् शिव के अवतार पिप्पलाद, भैरव तथा रुद्रावतार हनुमान जी की पूजा भी शनि के प्रकोप से रक्षा करती है।*

 

 

🚩 *~ सनातन पंचांग ~* 🚩

पंचक प्रारंभ: 31 जुलाई 2026 (शुक्रवार), सुबह लगभग 6:35 बजे से

पंचक समाप्त: 4 अगस्त 2026 (मंगलवार), रात लगभग 9:54 बजे

🙏🏻🌷🌻🌹☘🌺🌳🌸🌷🙏🏻🌹 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष🌹

 

आपका जन्मदिन: 31 जुलाई

 

दिनांक 31 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है। इनकी नेतृत्व क्षमता के लोग कायल होते हैं। जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं।

 

आपके लिए खास

 

शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 31,

 

शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57,

 

शुभ वर्ष : 2031, 2040 2060,

 

ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान,

 

शुभ रंग : नीला, काला, भूरा,

 

आपकी जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल

परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी। नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी।

 

 

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए बहुत ही सकारात्मक और मंगलमय रहेगा। आपके अच्छे कामों और ईमानदारी से आपकी पहचान और सम्मान बढ़ेगा। यदि आपको कोई शारीरिक समस्या परेशान कर रही थी, तो उसमें भी सुधार के संकेत दिखाई देंगे। परिवार के सदस्य आपके कामों में आपका पूरा साथ देंगे, जिससे मन को बहुत खुशी मिलेगी। प्रेम जीवन में रहने वाले लोग साथी के साथ घूमने-फिरने या छोटी यात्रा की योजना बना सकते हैं। हालांकि, किसी विरोधी की बातों में फंसने से बचना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। निवेश या पैसे से जुड़े फैसलों में भी सोच-समझकर कदम उठाएं।

 

वृषभ राशि

आज का दिन तरक्की और उन्नति की राह पर आपके लिए अनुकूल रहेगा। राजनीति या पेशेवर क्षेत्र में कार्यरत लोग नए संपर्कों से लाभ पा सकते हैं। परिवार के सदस्यों के साथ कुछ समय व्यतीत करने से पुराने पारिवारिक कलह या असहमति को दूर करने का अवसर मिलेगा। अनजान लोगों से दूरी बनाए रखना बेहतर रहेगा। विद्यार्थी शिक्षा में अच्छा प्रदर्शन करेंगे और कोई मनपसंद इच्छा पूरी होने से खुशी का अनुभव करेंगे। अपने रहन-सहन और निर्णयों में संतुलन बनाए रखें।

 

मिथुन राशि

आज का दिन आपके लिए थोड़ी उलझन भरा और व्यस्त रहेगा। काम का बोझ और इधर-उधर का आना-जाना लगेगा, लेकिन खर्च भी कुछ अधिक रहेंगे। प्रेम जीवन में साथी के लिए कोई सरप्राइज या उपहार लाने का मौका बन सकता है। व्यावसायिक या निवेश संबंधी फैसलों में थोड़ी सावधानी बरतें और योजना बनाकर आगे बढ़ें। जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करना आपके सामाजिक सम्मान और छवि को और निखारेगा। सामाजिक कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी से आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।

 

कर्क राशि

आज का दिन पद और प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला रहेगा। कार्य क्षेत्र में मनपसंद काम मिलने के योग हैं, जो आपको संतोष और खुशी देंगे। जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाए रखें, ताकि वैवाहिक जीवन में संतुलन बना रहे। विद्यार्थी विदेश में शिक्षा ग्रहण करने के अवसर पा सकते हैं। माता-पिता की सेहत पर थोड़ा एतियात रखें। यदि घूमने-फिरने का कोई प्लान बनाएं, तो अपने कीमती सामानों की सुरक्षा का ध्यान रखें।

 

सिंह राशि

आज का दिन लाभ और बुद्धिमानी के प्रयोग का रहेगा। किसी अन्य के मामलों में बेवजह बोलने से बचें और अपनी वाणी को सौम्य रखें। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे मिलने आ सकता है। छोटे बच्चों की फरमाइश को पूरा करेंगे, जिससे घर का माहौल सुखमय बनेगा। आय में वृद्धि होगी और आप अपनी बुद्धि और विवेक से फैसले लेकर सबको चौंका सकते हैं। नए अवसरों की पहचान आपके लिए लाभकारी रहेगी।

 

 

 

कन्या राशि

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। धार्मिक आयोजन में भाग लेने का अवसर मिलेगा, जो आपके मन को शांति देगा। आसपास रहने वाले लोगों की पहचान रखें, क्योंकि कुछ मित्र शत्रु भी बन सकते हैं। जिम्मेदारियों में लापरवाही न करें। दूर रहने वाले परिजन से खुशखबरी मिलने की संभावना है। घर में अतिथि आगमन से माहौल खुशनुमा और जीवन में आनंद का अनुभव होगा।

 

तुला राशि

आज का दिन सोच-समझकर निर्णय लेने का है। राजनीति या पेशेवर क्षेत्र में बड़े पद की प्राप्ति का मौका मिलेगा, लेकिन काम का दबाव भी अधिक रहेगा। आय बढ़ाने का अवसर हाथ से जाने न दें और जरूरतमंद की मदद भी करें। परिवार में किसी सदस्य को नौकरी या शिक्षा को लेकर बाहर से बुलावा आ सकता है। मेहनत का फल आपको निश्चित रूप से मिलेगा, पर सेहत का ध्यान भी जरूरी रहेगा।

 

वृश्चिक राशि

आज का दिन योजनाबद्ध तरीके से काम करने का है। जोश से ज्यादा होश में रहें। खर्चों को लेकर योजना बनाएं, नहीं तो अनावश्यक धन व्यय हो सकता है। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई मामला तनाव दे सकता है। कारोबार में परिवर्तन आपके लिए लाभकारी रहेगा। पुराने मित्र के लिए आर्थिक मदद करना आपको संतोष देगा और संबंध मजबूत करेगा।

 

धनु राशि

आज कार्यभार अधिक रहेगा, लेकिन कई काम एक साथ आने से व्यस्तता बढ़ेगी। ससुराल पक्ष से धन लाभ की संभावना है। सांस्कृतिक सुख साधनों में वृद्धि होगी। लंबित सरकारी या व्यावसायिक कार्यों को पूरा करने का समय मिलेगा। बॉस की कोई बुरी बात आपको परेशान कर सकती है, पर आप शांत रहकर परिस्थितियों का सामना करेंगे।

 

मकर राशि

आज कोई मनोकामना पूरी होने की संभावना है। घूमने-फिरने का अवसर मिलेगा और सरप्राइज गिफ्ट भी मिल सकता है। संतान की किसी गलती पर तुरंत हां न कहें, नहीं तो बाद में पछतावा हो सकता है। विद्यार्थी पढ़ाई में मन लगाएं और पिताजी की सेहत पर ध्यान दें। सामाजिक कार्यक्रमों में मान-सम्मान मिलेगा।

 

कुंभ राशि

आज जोखिम भरे काम से दूर रहें। यात्रा पर जाना पड़ सकता है। डूबा हुआ धन मिलने की संभावना है। बुद्धि का प्रयोग करके नुकसान से बचें। परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव से माहौल खुशनुमा रहेगा। मतभेद से दूर रहें और किसी जोखिम भरे काम में हाथ न डालें।

 

 

मीन राशि

आज का दिन चिंताग्रस्त और सतर्क रहने वाला है। मौसम का विपरीत प्रभाव स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। आर्थिक लेन-देन सोच-समझकर करें। जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। पुराने मित्र से लंबी मुलाकात होगी। खान-पान पर ध्यान दें और संतान पढ़ाई के लिए कहीं बाहर जा सकती है। अपने कामों में योजना बनाकर चलना जरूरी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *