देहरादून के पास रानीपोखरी में एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या कर दी गई। शांति नगर निवासी महेश तिवारी ने अपने पूरे परिवार के पांच सदस्यों को मौत के घाट उतार दिया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।एसपी देहात कमलेश उपाध्याय ने मामले की जानकारी देते हुए बताया है की आरोपी मूल रूप से बांदा उत्तर प्रदेश का निवासी है। हत्या की वजह क्या रही होगी ये आरोपी से जानकारी बयान के आधार पर ली जाएगी। मृतकों में तीन बेटी माता व आरोपी की पत्नी शामिल है।आरोपी ने चाकू से वार कर सभी को मौत को घाट उतार दिया। रानीपोखरी नागाघेर में परिवार के लोगों की हत्या करने का आरोपी कई सालों से नागा घेर में रह रहा था। प्रधान सुधीर रतूड़ी ने बताया कि आरोपी पूजा पाठ करता था।और शांत ही रहता था। उसने घटना को कैसे अंजाम दिया होगा ये सोचकर सभी हैरान हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *