सूर्यकांत धस्माना ने रायबरेली के कांग्रेसी सांसद किशोरी लाल शर्मा से की शिष्टाचार भेंट

10 मई 2025 उत्तराखंड : देहरादून -: उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन व प्रशासन सूर्यकांत धस्माना ने आज शाम रायबरेली के कांग्रेसी सांसद किशोरी लाल शर्मा से शिष्टाचार मुलाकात की व प्रदेश की वर्तमान राजनैतिक हालत व पार्टी के संगठन के बारे मे विस्तार से चर्चा की। श्री धस्माना ने शर्मा को प्रदेश में चल रही भाजपा सरकार की कार्यप्रणाली व प्रदेश में फैले आकंठ भ्रष्टाचार के बारे में अवगत करवाते हुए बताया कि प्रदेश कांग्रेस सरकार की जन विरोधी नीतियों व प्रदेश में फैले भ्रष्टाचार के खिलाफ सड़क व सदम में लगातार संघर्ष कर रही है। धस्माना ने उनको राज्य में वर्तमान भाजपा सरकार के कार्यकाल में महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराधों के बारे में भी विस्तार से बताया और अंकिता भंडारी काण्ड, सल्ट, चंपावत, काशीपुर, संतरशाह बहादराबाद हरिद्वार, आईएसबीटी देहरादून में नाबालिग के साथ और हाल ही में नैनीताल में नाबालिग के साथ हुए बलात्कार की घटना से भी अवगत करवाया व इन अपराधों के खिलाफ कांग्रेस द्वारा किए जा रहे आंदोलनों की जानकारी दी। धस्माना ने प्रदेश में पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों से भी शर्मा को अवगत करवाया। पार्टी के वरिष्ठ नेता व सांसद किशोरी लाल शर्मा ने प्रदेश में कांग्रेस की २०२७ में सत्ता में वापसी के लिए एक जुट हो कर काम करने के लिए संदेश देते हुए पार्टी के कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दीं। शर्मा संसदीय समिति की बैठक में भाग लेने देहरादून पहुंचे थे।