सरदार वल्लभ भाई पटेल की पुण्य तिथि पर भाजपा के पूर्व सांसद व नगर विधायक ने सांगठनिक पदाधिकारियो के साथ किया माल्यार्पण – Himkelahar – Latest Hindi News | Breaking News in Hindi

सरदार वल्लभ भाई पटेल की पुण्य तिथि पर भाजपा के पूर्व सांसद व नगर विधायक ने सांगठनिक पदाधिकारियो के साथ किया माल्यार्पण

0

31 अक्टूबर 2023 सहारनपुर: लोह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि पर देहरादून चौक पर उनकी प्रतिमा पर *पूर्व सांसद रागव लखबपाल शर्मा व नगर विधायक राजीव गुम्बर* ने माल्यार्पण किया। इस अवसर पर बोलते हुए *पूर्व सांसद राघवलखनपाल शर्मा* ने कहा कि आज हम एक महान व्यक्ति को याद कर रहे हैं, जिन्होंने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। *सरदार वल्लभभाई पटेल जी को ‘लौह पुरुष’* के नाम से जाना जाता है क्योंकि उन्होंने भारत को एक साथ जोड़ने का महान काम किया। उन्होंने सैकड़ों रियासतों को एक साथ आने की प्रक्रिया को पूरा किया और भारतीय संघ की नींव रखी। सरदार पटेल जी ने स्वतंत्रता संग्राम के समय महात्मा गांधी के साथ मिलकर जनसंघटन को संगठित किया और भारतीय स्वतंत्रता संग्राम को मजबूत बनाया। उन्होंने हमारे देश के एकता और अखंडता के लिए अपनी जीवन की सारी शक्ति दी।

*नगर विधायक राजीव गुम्बर* ने कहा कि उन्होंने सैकड़ों रियासतों को एक साथ आने की प्रक्रिया को पूरा किया और भारतीय संघ की नींव रखी। उनका संघर्ष और समर्पण हमें एक बनाने का संदेश देता है, चाहे हम जिस क्षेत्र में हों, हमें अपने देश के लिए एकजुट होने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने महात्मा गांधी के साथ मिलकर भारतीय स्वतंत्रता संग्राम को मजबूत बनाने के लिए कठिन परिश्रम, संघर्ष, और साहस से काम किया। सरदार पटेल जी का योगदान इतना महत्वपूर्ण है कि *उन्की जयंती को “राष्ट्रीय एकता दिवस” के रूप में मनाया जाता है,* ताकि हम उनके महत्वपूर्ण संदेशों को याद रख सकें। आज, हमें उनका कृतज्ञ रहना चाहिए।
इस दौरान भाजपा के महानगर अध्यक्ष पुनीत त्यागी, महामंत्री किशोर शर्मा, पूर्व महानगर अध्यक्ष अमित गगनेजा, जिला कोषाध्यक्ष नरेश धनकर, पार्षद सुधीर पंवार, संदीप रावत, अमित पंवार सहित भाजपा के गणमान्य पदाधिकारी तथा सांगठनिक लोग भी उपस्तिथ रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed