शराब के नशे में बेहोश महिला के साथ किया दुष्कर्म, बाद में पेट्रोमैक्स से वार कर की हत्या – Himkelahar – Latest Hindi News | Breaking News in Hindi

शराब के नशे में बेहोश महिला के साथ किया दुष्कर्म, बाद में पेट्रोमैक्स से वार कर की हत्या

0

देहरादून 2 अगस्त 2023 : राजधानी देहरादून में एक युवक ने हैवानियत की सारी हदें पार  की। एक महिला को शराब पिलाकर उसके साथ  बेहोशी की हालत में दुष्कर्म किया । आरोपी राजेश महिला को रेलवे स्टेशन में मिला था वहां से उस महिला को अपने साथ कमरे में लेकर आया और उसे शराब पिलाई और फिर दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी। आरोपी को पुलिस ने मंगलवार को न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश पर उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। इधर, महिला की शिनाख्त भी हो गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मंगलवार को एसपी सिटी सरिता डोबाल ने महिला की हत्या के मामले का अधिकारिक खुलासा किया। उन्होंने बताया कि सोमवार तड़के करीब साढ़े चार बजे नगर निगम के कर्मचारी ने कंट्रोल रूम को सर्वे ऑफ इंडिया गेट के सामने रखे कूड़ेदान के पास महिला का शव पड़े होने की सूचना दी थी। कोतवाली व डालनवाला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। इस बीच सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में पता चला कि एक युवक उसे घसीटते हुए कूड़ेदान की तरफ लेकर आया था। युवक की पहचान पास ही स्थित एक सार्वजनिक शौचालय के कर्मचारी राजेश कुमार के रूप में हुई।

पुलिस ने तत्काल राजेश को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। राजेश ने बताया कि वह शराब लेने के लिए रेलवे स्टेशन के सामने वाले ठेके पर गया था। वहां पर वह महिला उसे घूमती हुई मिली। महिला खाना और शराब मांग रही थी। राजेश ने उसे शराब पिलाने की बात कही और अपने साथ ऑटो से कमरे तक ले आया। यहां पर उसने महिला को पहले खाना खिलाया और फिर शराब पिलाई। शराब के नशे में उसने महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया, लेकिन महिला ने उसे धक्का दे दिया। इसके बाद राजेश ने महिला का सिर दीवार में दे मारा। इससे वह बेहोश हो गई। बेहोशी की हालत में ही राजेश ने उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला फिर से जब छटपटाई तो उसने महिला की मौत होने तक उसके सिर और मुंह पर पेट्रोमैक्स सिलिंडर से वार कर किए। इसके बाद शव को ठिकाने लगाने की नियत से कूड़ेदान तक ले आया।आरोपी को उसके टिन शेड वाले कमरे से ही गिरफ्तार किया गया था। उसे मंगलवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। वहीं महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। एसपी सिटी ने बताया कि महिला की पहचान हो गई है। वह मूल रूप से बिजनौर की रहने वाली थी। उसका पति दिहाड़ी मजदूरी करता है। उसके पति ने बताया कि वह अक्सर घर से चली जाती थी और चार से पांच दिन गायब रहती थी। इस बार भी वह रविवार को घर से निकली थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed