राज्यपाल गुरमीत सिंह ने राजभवन के अधिकारियों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए किया सम्मानित – Himkelahar – Latest Hindi News | Breaking News in Hindi

राज्यपाल गुरमीत सिंह ने राजभवन के अधिकारियों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए किया सम्मानित

0

देहरादून 28 जून 2023 : राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह ने बुधवार को राजभवन ऑडिटोरियम में राजभवन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया। इसके अलावा बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 11 मेधावी छात्र-छात्राओं को भी प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर राज्यपाल सिंह ने अधिकारी- कर्मचारियों को सम्मानित करते हुए कहा कि पुरस्कार कार्मिकों का अपने कार्य के प्रति ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का परिणाम है। राज्यपाल ने कहा कि राजभवन पूरे प्रदेश का प्रतिनिधित्व करता है जिसमें अधिकारियों एवं कर्मचारियों की कार्यशैली बेहद महत्वपूर्ण हो जाती है। सबका प्रयास होना चाहिए कि राजभवन में आने वाला हर व्यक्ति यहां से संतुष्ट होकर जाए। राज्यपाल ने सम्मानित होने वाले सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए सभी से इसी लगन और मेहनत के साथ परिश्रम करने का आह्वान किया। सभी बच्चे इसी तरह अपने माता-पिता के आकाक्षांओं पर खरा उतरने का प्रयास करें। सचिव राज्यपाल रविनाथ रामन ने भी सम्मानित होने वाले सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं को बधाई एवं भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर प्रथम महिला गुरमीत कौर, विधि परामर्शी अमित कुमार सिरोही, अपर सचिव स्वाति एस भदौरिया, वित्त नियंत्रक डॉ तृप्ति श्रीवास्तव प्रमुख रूप से उपस्थित हुईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed