मैं श्रद्धालुओं का देवभूमि उत्तराखंड में स्वागत करता हूं : सीएम पुष्कर सिंह धामी – Himkelahar – Latest Hindi News | Breaking News in Hindi

मैं श्रद्धालुओं का देवभूमि उत्तराखंड में स्वागत करता हूं : सीएम पुष्कर सिंह धामी

0

उत्तराखंड में गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा का आगाज हो गया है। श्रद्धालुओं की संख्या पर बोलते हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा संख्या पर कोई पाबंदी नहीं है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि चारों धामों में दर्शन करने के लिए यात्रियों की संख्या का कोई निर्धारण नहीं किया गया है। जो भी यात्री आना चाहें, आकर धामों के दर्शन कर सकते हैं। यात्रियों की भीड़ बढ़ने पर ही संख्या निर्धारण पर विचार किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ आज चारधाम यात्रा का आगाज हो गया है। इस बार चारधाम यात्रा ऐतिहासिक होगी। यात्रा सरल और सुगम हो इसके लिए सरकार वचनबद्ध है। धामी ने कहा कि यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए गए हैं। फिलहाल यात्रियों के आवागमन और दर्शन पर किसी तरह की कोई रोक नहीं हैंइससे पहले मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सुबह 9.30 बजे हर्षिल हेलीपैड पंहुचे। यहां से वह कार से गंगोत्री धाम पंहुचे। उनकी मौजूदगी में तीर्थ पुरोहितों ने ठीक 11:15 पर गंगोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले। इस मौके पर विधायक गंगोत्री सुरेश चौहान, डीजीपी अशोक कुमार, डीएम अभिषेक रूहेला, एसपी अपर्ण यदुवंशी, एसडीएम चतर सिंह चौहान, मीनाक्षी पटवाल, गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष हरीश सेमवाल, सुरेश सेमवाल, आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed