मुलायम सिंह यादव को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया – Himkelahar – Latest Hindi News | Breaking News in Hindi

मुलायम सिंह यादव को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया

0

नई दिल्ली :   कई अन्य हस्तियों सहित   राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और मुलायम सिंह यादव को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया. मुलायम सिंह यादव के बेटे और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने यह अवार्ड लिया.इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी डिंपल यादव समेत परिवार के कई अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। बता दें कि मुलायम सिंह यादव का पिछले वर्ष अक्टूबर में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था. राष्ट्रपति भवन में आयोजित सम्मान समारोह में राष्ट्रपति ने आचार्य डॉ. सुकामा देवी को पद्म श्री से सम्मानित किया।इसके साथ ही उन्होंने प्रेमजीत बारिया को पद्म श्री से सम्मानित किया।राष्ट्रपति ने हेमंत चौहान को भी पद्म श्री से नवाजा।वहीं ऑस्कर अवार्ड जीतने वाले RRR फिल्म के प्रसिद्ध गाने की रचना करने वाले संगीतकार एम.एम. कीरावनी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्म श्री से सम्मानित किया।इसके साथ ही डॉ. राधाचरण गुप्त को भी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्म श्री से सम्मानित किया। वहीं राष्ट्रपति ने उस्ताद अहमद हुसैन और उस्ताद मौहम्मद हुसैन, प्रोफेसर सी.ए. ऐसक, डॉ. जानुम सिंह सोय, अभिनेत्री रवीना टंडन और सुपर 30 शैक्षिक कार्यक्रम के संस्थापक आनंद कुमार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा पद्म श्री से सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed