उत्तराखंड

महेंद्र भट्ट के मार्गदर्शन में प्रदेश भाजपा संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी- महाराज

भट्ट के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर महाराज ने दी बधाई

देहरादून। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने उत्तराखंड प्रदेश के नव नियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट को शुभकामनाएं देते हुए शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।

श्री महाराज ने बद्रीनाथ विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक महेन्द्र प्रसाद भट्ट को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि महेंद्र भट्ट के मार्गदर्शन में प्रदेश भाजपा संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button