देशराजनीती

बिहार विधान सभा उपचुनाव के लिए भाजपा ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची , कई नेताओं को दिखाया बाहर का रास्ता

स्टार प्रचारकों की सूची में पार्टी दोनों विधानसभा क्षेत्र से जुड़े कई नए नवेले नेताओं को भी जगह दी है।

बिहार की दो विधानसभा सीटों पर तीन नवंबर को होने वाले उप चुनाव के लिए भाजपा ने स्टार प्रचारकों की जारी सूची में नए नेतृत्व  के बजाय पुराने नेताओं पर ही भरोसा जताया है। विपक्ष की भूमिका में आने के बाद पार्टी के अंदर यह चौकाने वाला निर्णय है। भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने दोनों सदनों के नेता प्रतिपक्ष (विजय सिन्हा और सम्राट चौधरी) को स्टार प्रचारकों की सूची में टाप टेन से बाहर रखा है। इसी तरह दोनों पूर्व उप मुख्यमंत्री को भी 14वें और 15वें पायदान पर जगह मिली।

स्टार प्रचाकों की सूची के वरिष्ठता क्रम से साफ है दोनों पूर्व उप मुख्यमंत्री (तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी) संगठन की नजर में सत्ता में रहते पार्टी की कसौटी पर खरे नहीं उतर पाए। वहीं, अप्रैल 2022 में बोचहां उपचुनाव में स्टार प्रचारक सूची में शामिल रहे कई नेताओं को पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया। राज्यसभा सदस्य सुशील मोदी, पूर्व मंत्री मंगल पांडेय नंद किशोर यादव और प्रेम कुमार को टाप टेन की सूची में शामिल कर पार्टी ने बड़ा संदेश दिया है।  40 स्टार प्रचारकों की सूची से कई नेताओं को पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है। इसमें संगठन के प्रति हवा-हवाई और चेहरा चमकाने वाले पार्टी पदाधिकारियों से राष्ट्रीय नेतृत्व ने किनारा कर लिया है। संदेश साफ है कि जिम्मेदारी के मामले में पार्टी कोताही कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। नेतृत्व द्वारा सौंपे गए दायित्व और प्रतिबद्धता की कसौटी पर कौन कार्यकर्ता कितना समर्पित पार्टी की बारीक नजर बनी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button