प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था और आर्थिक स्थिति जैसे मुद्दों को लेकर सरकार को सदन और सड़क पर घेरने का काम करेगी कांग्रेस – शीशपाल सिंह

0

देहरादून: 29 नवंबर को उत्तराखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र आहूत होने जा रहा है| शीतकालीन सत्र को लेकर कांग्रेस सदन में जनहित से जुड़े मुद्दे उठाने की रणनीति बना रही है| सत्र के दौरान कांग्रेस बेरोजगारी, पलायन, बिगड़ती कानून व्यवस्था और आर्थिक स्थिति जैसे मसलों पर सरकार को सड़क से सदन तक घेरने का काम करेगी|

कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता शीशपाल सिंह  ने कहा कि पार्टी बेरोजगारी, पलायन, प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था और आर्थिक स्थिति जैसे मुद्दों को लेकर सरकार को सदन और सड़क पर घेरने का काम करेगी| कांग्रेस ने इसके लिए रणनीति बनाना शुरू कर दिया है| उन्होंने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड में वीआईपी का नाम अभी तक उजागर नहीं किया गया है| पुलिस की जांच अब तक कहां पहुंची है? अंकिता को न्याय मिलेगा या नहीं| इस पूरे प्रकरण को लेकर कांग्रेस सदन के अंदर सवाल उठाएगी|

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा शासनकाल में बेरोजगारों की नौकरियां बेच दी गई है| इस सभी सवालों को कांग्रेस सदन में उठाने जा रही है| उन्होंने कहा कि अग्निवीर भर्ती मामले में बेरोजगार नौजवान ने फिजिकल में सौ नंबर और एनसीसी का सी सर्टिफिकेट होने के बावजूद आत्महत्या कर ली, प्रदेश में कानून व्यवस्था पटरी से उतरी हुई है| इन सभी मुद्दों को कांग्रेस पार्टी प्रमुखता से उठाने जा रही है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *