प्रदेश महासचिव और कालाढूंगी से प्रत्याशी रहे महेश शर्मा ने छोड़ी पार्टी, कांग्रेस में इस्तीफों का सिलसिला जारी – Himkelahar – Latest Hindi News | Breaking News in Hindi

प्रदेश महासचिव और कालाढूंगी से प्रत्याशी रहे महेश शर्मा ने छोड़ी पार्टी, कांग्रेस में इस्तीफों का सिलसिला जारी

0

देहरादून : रविवार को प्रदेश महासचिव और कालाढूंगी से प्रत्याशी रहे महेश शर्मा ने भी कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। पार्टी छोड़ने के बाद महेश शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम किया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई है।महेश शर्मा ने वर्ष 2022 में कालाढूंगी से कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ा था। उस समय भाजपा प्रत्याशी बंशीधर भगत ने इनको शिकस्त दी थी।

कार्यक्रम के दौरान कालाढूंगी के भाजपा विधायक बंशीधर भगत भी मौजूद रहे। महेश शर्मा के भाजपा ज्वाइन करने में बीजेपी वॉइस नेता महेंद्र अधिकारी  की चाणक्य नीति काम आई ।यही कारण है कि महेश शर्मा भाजपा में शामिल हुए। महेश शर्मा की नाराजगी तब सामने आई जब कांग्रेस ने नैनीताल उधम सिंह नगर सीट से प्रकाश जोशी को उम्मीदवार बनाया।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed