पश्चिमी विक्षोभ के चलते 2 से 5 फरवरी के बीच कई राज्यों में बारिश व बर्फबारी की चेतावनी – Himkelahar – Latest Hindi News | Breaking News in Hindi

पश्चिमी विक्षोभ के चलते 2 से 5 फरवरी के बीच कई राज्यों में बारिश व बर्फबारी की चेतावनी

0

भारतीय मौसम विभाग ने हिमालयीन क्षेत्र में एक और पश्चिमी विक्षोभ बनने से 2 से 4 फरवरी के बीच कई राज्यों में बारिश की चेतावनी जारी की है।

कुछ जगहों पर ओले भी गिर सकते हैं। भारतीय मौसम विभाग  के अनुसार, पंजाब के साथ-साथ पश्चिमी मध्यप्रदेश के दक्षिणी हिस्से, महाराष्ट्र के विदर्भ, छत्तीसगढ़, ओडिशा, उत्तरी मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में 31 जनवरी के बाद अगले 24 घंटे तक कई जगहों पर शीतलहर चलने के आसार हैं। अगले 24 घंटे में बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भी शीतलहर का असर रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, हिमालयीन क्षेत्र में 3 फरवरी को बर्फबारी हो सकती है। दिल्ली, चंडीगढ़ और हरियाणा में 2 से 4 फरवरी के बीच हल्की या मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है।

जम्मू-कश्मीर में 40 दिनों तक चलने वाला चिल्लई कलां 31 जनवरी को खत्म हो रहा है। इसके बाद कश्मीर में 20 दिनों का चिल्लई खुर्द और फिर 10 दिनों का चिल्लई बच्चा का दौर शुरू होगा। इस दौरान बर्फबारी की संभावना होती है। न्यूनतम तापमान भी नीचे गिर जाता है। श्रीनगर मौसम विभाग के अनुसारी 31 से 4 फरवरी तक यहां रुक-रुककर बारिश और बर्फबारी होती रहेगी।

मौसम विभाग के अनुसार, हिमाचल प्रदेश में 2 फरवरी से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इससे बारिश और बर्फबारी होगी। 3 फरवरी को मैदानी इलाकों में बारिश और बर्फबारी की आशंका है। पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में 2 से 5 फरवरी तक बारिश और बर्फबारी की संभावना है। मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि मैदानी जिलों में कोहरा छाने के आसार हैं

मध्य प्रदेश के ज्यादातर शहर इस समय शीतलहर की चपेट में हैं। अगले 24 घंटे तक इससे निजात मिलने की संभावना नहीं है। IMD के अनुसार रीवा, उमरिया, बालाघाट, जबलपुर, छिंदवाडा, छतरपुर, रायसेन, खण्डवा, खरगौन एव रतलाम, बालाघाट, सीधी, बैतूल, खण्डवा, उज्जैन, रतलाम, बैतूल और दमोह जिलों में शीतलहर चलने की संभावना है। ग्वालियर, मुरैना, छतरपुर, टीकमगढ, बालाघाट एवं मण्डला जिलों में हल्का कोहरा छाया रहेगा।

दिल्ली में 3 फरवरी से फिर मौसम बदलेगा। यहां 3 और 4 फरवरी के बीच तेज हवाएं चलने के आसार हैं। इससे सर्दी बढ़ेगी। मौसम विभाग ने यहां 3 फरवरी के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। यानी बारिश हो सकती है। दिल्ली की हवा तीन दिनों के बीच खराब श्रेणी में ही रहने की आशंका है।

मौसम विभाग के अनुसार, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 4 एवं 5 फरवरी के बीच हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश संभावित है। इस दौरान कुछ जगहों पर बिजली भी गिर सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed