देश की पहली महिला राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के पति का निधन – Himkelahar – Latest Hindi News | Breaking News in Hindi

देश की पहली महिला राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के पति का निधन

0

24 फरवरी आज शुक्रवार सुबह 9:00 बजे पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के पति देवीसिंह शेखावत का  दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. वह 89 साल के थे. कुछ दिन पहले ही उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था.उनके परिवार में पत्नी प्रतिभा पाटिल, एक बेटा और एक बेटी हैं. देश की पहली महिला राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के पति के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताया है. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि डॉ. देवीसिंह शेखावत जी के निधन पर हमारी संवेदनाएं पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल जी और उनके परिवार के साथ है. उन्होंने अपनी सामुदायिक सेवाओं से समाज में विशेष छाप छोड़ी है. एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने भी शेखावत के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सुप्रसिद्ध कृषिविद के निधन पर हम शोक में हैं. वह अमरावती के पहले मेयर थे और प्रतिभा ताई के मजबूत स्तंभ थे.

उनके निधन पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी कहा कि वह डॉ. देवीसिंह शेखावत के निधन से स्तब्ध हैं. इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं प्रतिभा पाटिल जी और उनके परिवार के साथ हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed