टिहरी लोकसभा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह के समर्थन में जेपी नड्डा ने जनसभा को किया संबोधित – Himkelahar – Latest Hindi News | Breaking News in Hindi

टिहरी लोकसभा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह के समर्थन में जेपी नड्डा ने जनसभा को किया संबोधित

0

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज उत्तराखंड पहुंचे। उनके उत्तराखंड आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने उनके स्वागत की खूब तैयारी की। जेपी नड्डा पिथौरागढ़ में जनसभा के बाद  विकासनगर पहुंचे। यहां उन्होंने टिहरी लोकसभा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया।उन्होंने कहा कि उत्तराखंड देवों की भूमि है। पीएम मोदी ने यहां के विकास के लिए बहुत काम किए हैं।पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि सात लाख लोगों ने आयुष्मान योजना का उपयोग कर अपनी और परिवारजनों की जान बचाई है। कांग्रेस ने उत्तराखंड राज्य नहीं दिया है। हमें अटल जी को याद रखना चाहिए। पीएम मोदी ने कहा है कि अटल ने राज्य बनाया, मैं इसे संवारने का काम करूंगा। जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान ने कहा कि सारी सीटों पर पांच लाख के वोटों के अंतर से जीत दर्ज करनी है। तेज धूप भारी संख्या में कार्यकर्ताओं का जनसभा में पहुंचना इस बात का साक्ष्य है हमारी बड़ी जीत सुनिश्चित है।

मंच पर पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, गणेश जोशी, टिहरी लोकसभा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, विधायक सहसपुर सहदेव सिंह पुंडीर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामशरण नौटियाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट, भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम उपस्थित हैं।

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed