जिलाधिकारी नवनीत पाण्डेय ने पहाड़ सिटीजन लाइब्रेरी का किया निरीक्षण, छात्र छात्राओं को हो रही समस्या की जानकारी ली – Himkelahar – Latest Hindi News | Breaking News in Hindi

जिलाधिकारी नवनीत पाण्डेय ने पहाड़ सिटीजन लाइब्रेरी का किया निरीक्षण, छात्र छात्राओं को हो रही समस्या की जानकारी ली

0

चंपावत18 अगस्त 2023 :  जिलाधिकारी नवनीत पाण्डेय द्वारा शुक्रवार को अपने टनकपुर भ्रमण के दौरान तहसील परिसर टनकपुर में स्थापित पहाड़ सिटीजन लाइब्रेरी का निरीक्षण किया,तथा उसमें विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र छात्राओं,युवाओं से मिले व उनसे परीक्षाओं की तैयारी के संबंध में जानकारी ली व उन्हें इस संबंध में टिप्स देते हुए अपने अनुभव सांझा किए।
इस दौरान जिलाधिकारी वहॉ उन्हें हो रही समस्या आदि के बारे में भी जानकारी ली तथा जल्द ही उन समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया। उन्होंने मौके पर उपजिलाधिकारी को लाइब्रेरी की विभिन्न समस्याओं का समाधान के साथ ही आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
इस दौरान उप जिलाधिकारी आकाश जोशी, तहसीलदार पिंकी आर्या, सामाजिक कार्यकर्ता अनिल चौधरी, मोहित देउपा, सुनीता, शाहीन अंसारी, विशाल नेगी,नीरज जोशी, संध्या, रश्मी, पूजा, संगीता, मोनिका, अंकित खर्कवाल,सौरभ नेगी, आकाश दीप, मनीषा भण्डारी, आदि लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed