चार धाम यात्रा पर आए तीर्थयात्रियों का वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, ब्रेक फेल होने से हुआ हादसा – Himkelahar – Latest Hindi News | Breaking News in Hindi

चार धाम यात्रा पर आए तीर्थयात्रियों का वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, ब्रेक फेल होने से हुआ हादसा

0

गंगोत्री हाईवे पर सोनगाड के पास एक बड़ा हादसा हो गया। गुजरात से चार धाम यात्रा पर आए यात्री वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि ब्रेक फेल होने से हादसा हुआ। वाहन में 18 लोग सवार थे।जानकारी के अनुसार अहमदाबाद, गुजरात से चारधाम यात्रा पर आए श्रद्धालुओं का वाहन टैम्पोट्रैवलर संख्या HR55AR-7404 आज 15 मई को गंगोत्री धाम दर्शन के लिए जा रहे थे। इस बीच सोनगाड़ के पास ब्रेक फेल होने से दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ मौके पर पहुंची। घायलों को 108 की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भटवाडी पहुंचाया गया। वाहन में चालक सहित 18 लोग सवार थे। सभी सुरक्षित हैं, 08 लोगों को हल्की चोटें आयी हैं।हादसा होने के बाद वाहन के आगे पीछे चल रहे सभी गाड़ियां दुर्घटनास्थल पर ही रुक गए। इस बीच काफी देर जाम के हालात भी बने रहे। पुलिस प्रशासन की टीम पहुंचने और रेस्क्यू चलने के बाद ही यात्रा का संचालन सामान्य हो पाया।

तीर्थयात्रियों में 16 वर्षीय विशाल परादिया, 20 वर्षीय वैष्णवी परादिया, 13 वर्षीय ध्रूति परादिया, 39 वर्षीय विशाल कुमार व्यास, 37 वर्षीय नेहा बेन व्यास , 10 वर्षीय नमय कुमार व्यास, 62 वर्षीय उषा बेन रावल , 59 वर्षीय गीता बेन व्यास, 52 वर्षीय अनिल बेन आचार्य, 57 वर्षीय मनोज कुमार आचार्य, 64 वर्षीय अनिल व्यास, 55 वर्षीय दक्ष व्यास, 59 वर्षीय मीता जोशी, 58 वर्षीय दीपक कुमार जोशी, 54 वर्षीय अवनी जोशी, 23 वर्षीय वशिष्टा जोशी, 64 कमलेश देव और 61 अरुणा बेन देव शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed