चंपावत विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी के नाम की घोषणा जल्द ही : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा – Himkelahar – Latest Hindi News | Breaking News in Hindi

चंपावत विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी के नाम की घोषणा जल्द ही : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा

0

चंपावत विधानसभा सीट पर उपचुनाव की घोषणा के बाद अब सबकी निगाहें मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस पर लगी है। पार्टी ने कल यानी बृहस्पतिवार तक प्रत्याशी का नाम तय करने के संकेत दिए हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा का कहना है कि जल्द वरिष्ठ नेताओं से चर्चा के बाद प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर दी जाएगी। उधर, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि जल्द प्रदेश अध्यक्ष इस पर निर्णय लेंगे। चंपावत उपचुनाव के लिए 31 मई को मतदान होना है। चार मई को इसकी गजट अधिसूचना जारी हो जाएगी। इसके बाद नामांकन की प्रक्रिया आरंभ होगी। 11 मई नामांकन की आखिरी तारीख है। उपचुनाव की घोषणा के बावजूद कांग्रेस ने अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं।पार्टी किस चेहरे पर दांव लगाएगी, इस पर अभी असमंजस की स्थिति है। चंपावत सीट पर हिमेश खर्कवाल कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ते आए हैं। 2022 का चुनाव भी उन्होंने लड़ा है। लेकिन इस बार कई नए नाम सामने आए हैं, जिन्होंने उपचुनाव में दावेदारी की है। इस बीच प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गढ़वाल के राजनीतिक दौरे पर हैं। उनके पांच मई से नौ मई तक के भ्रमण का कार्यक्रम भी आ गया है। उन्होंने मंगलवार और बुधवार को अपना दौरा स्थगित रखा था।कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि पार्टी एक-दो दिन में प्रत्याशी के नाम तय कर देगी। वह पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से विचार-विमर्श करेंगे। चर्चा के बाद प्रत्याशी के नाम की घोषणा होगी। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि चंपावत उपचुनाव में कांग्रेस पूरी ताकत के साथ लड़ेगी। जल्द प्रदेश अध्यक्ष व वरिष्ठ नेताओं के बीच बातचीत होगी और उपचुनाव की रणनीति बनाई जाएगी। प्रत्याशी को लेकर निर्णय प्रदेश अध्यक्ष करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed