कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गोर्खाली सुधार सभा द्वारा आयोजित ‘हाम्रो दशैं सांस्कृतिक महोत्सव-2023’ का किया शुभारंभ – Himkelahar – Latest Hindi News | Breaking News in Hindi

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गोर्खाली सुधार सभा द्वारा आयोजित ‘हाम्रो दशैं सांस्कृतिक महोत्सव-2023’ का किया शुभारंभ

0

21 अक्टूबर 2023 देहरादून : गोर्खाली सुधार सभा के मानेकशॉ सभागार में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गोर्खाली सुधार सभा द्वारा दशहरा के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हाम्रो दशैं सांस्कृतिक महोत्सव-2023’ का शुभारंभ किया। मंच पर दुर्गा वंदना करते हुए माँ अम्बे भगवती का आह्वान किया। अध्यक्ष पदम सिंह थापा ने मंत्री गणेश जोशी को खादा ओढ़ाकर एवं पौधा देकर स्वागत किया। कार्यक्रम में संस्कृति को दर्शाने के लिए मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। इनमें कौसेली सांगितिक ग्रुप, गुराँस सांस्कृतिक कला केंद्र, महिला एकता समिति रायपुर, तमुधिं गुरूंग समाज, नेहरूग्राम शाखा, ठाकुरपुर शाखा क्लेमेंटाऊन शाखा, भारूवाला ग्रांट शाखा के कलाकारों ने अपनी सुंदर प्रस्तुतियां दीं। सुपर मोम शो ने बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ का संदेश भी दिया, जिसने दर्शकों को बेहद प्रभावित भी किया। साथ ही उत्तराखंड के गढ़वाली और कुमाउनी गीतों का भी लुफ्त उठाया। इस दौरान मंत्री ने कई विभूतियों को सम्मानित भी किया।दशहरा गोर्खाली समाज का एक महत्वपूर्ण त्योहार है, जिसमें हम नौ दिनों तक मां दुर्गा की आराधना-पूजा करते हैं। घरों में जौं (जैवरा) बोते हैं। विजयदशमी के दिन घर के बड़े-बुजुर्ग परिवार के सदस्यों को दही -चावल का टीका लगाते हैं और बालों में जंवरा सजाते हैं। साथ ही सभी को उपहार- दक्षिणा आदि भी देते हैं। घर-घर में विभिन्न गोर्खाली व्यंजनों का सभी आनंद लेते हैं। समस्त गोर्खाली समाज में पूरे पांच दिनों तक दशहरे का जश्न बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि गोर्खाली सुधार सभा विगत कई वर्षों से समाजहित एवं उत्थान के प्रति अनवरत कार्यरत है। उन्होंने सभी को हाम्रो दशैं पर्व की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय सेना में गोर्खाली समाज का बड़ा योगदान है। उन्होंने कहा किसी भी समाज की पहचान उसकी सांस्कृतिक विरासत से होती है। अपनी संस्कृति को जिंदा रखने का काम गोर्खाली सुधार सभा कर रही है।मंत्री जोशी ने कहा कि आज सैनिकों के सम्मान के लिए देहरादून में पांचवे धाम सैन्य धाम का निर्माण किया जा रहा है। मंत्री ने कहा कि गोर्खाली सुधार सभा के भवन जीर्णोधार के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के क्रम में 99 लाख रुपये की धनराशि जारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य भी शीघ्र प्रारंभ किया जायेगा। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने सभी को शारदीय नवरात्रि और दशहरा पर्व की अग्रिम शुभकामनाएं दी।कार्यक्रम में पूर्व राज्य मंत्री, गोर्खा कल्याण परिषद लेटीडी भूटिया, ग्राम प्रधान पुरोहितवाला मीनू क्षेत्री,पूर्व प्रधानाध्यापिका एवं वरिष्ठ समाज सेविका विनय गुरूंग, शाखा अध्यक्ष एवं समाज सेवी जोगेंद्र शाह, सोनम क्षेत्री को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर विधायक विनोद चमोली, विधायक सविता कपूर, विधायिका गोर्खाली सुधार सभा अध्यक्ष मधुसूदन शर्मा, ब्रिगेडियर सीबी थापा, पूर्व अध्यक्ष ब्रिगेडियर पीएस गुरुग कर्नल सीबी थापा, कर्नल बीएस खत्री, कर्नल डीएस खड़का, कर्नल जीवन कुमार क्षत्री कर्नल एसएस कँवर, कर्नल डीबी थापा, कर्नल जीवन कुमार क्षेत्री, राम सिंह थापा, कमला थापा, ज्योति कोटिया, रवि राना, ओपी गुरूंग, सीके राई समेत तमाम लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed