राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी मिलना राज्य के लिए खुशी की बात है : खेल मंत्री रेखा आर्य – Himkelahar – Latest Hindi News | Breaking News in Hindi

राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी मिलना राज्य के लिए खुशी की बात है : खेल मंत्री रेखा आर्य

0

खेल एवं कल्याण मंत्री रेखा आर्य ने   इस वर्ष प्रस्तावित राष्ट्रीय खेल और सीएम धामी की घोषणाओं के संबंध में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में विभागीय अधिकारियों से राष्ट्रीय खेलों के खेल मैदानों के निर्माण व अवस्थापना के बारे में जानकारी ली।

खेल मंत्री ने इस दौरान कहा कि राज्य में पांच सौ खेल कोच हैं। सभी को पांच पांच मेडलिस्ट तैयार करने हैं। ताकि राष्ट्रीय खेलों में राज्य के 2500 खिलाड़ी मेडलिस्ट बन सकें। उन्होंने राष्ट्रीय खेलों से पहले प्रतिभावान खिलाड़ियों पर फोकस कर उनकी प्रतिभा को निखारने के निर्देश दिए। इस अवसर पर विशेष प्रमुख सचिव खेल अमित सिन्हा, निदेशक खेल जितेंद्र सोनकर,अजय अग्रवाल, राजेश ममगाईं आदि मौजूद रहे।इस दौरान खेल मंत्री ने खेल विभाग से संबधित मुख्यमंत्री घोषणाओं की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की ओर से जो भी घोषणाएं की गई हैं उन्हें तत्काल पूरा किया जाए। उन्होंने राष्ट्रीय खेलों से पहले खेल मैदानों के निर्माण व अवस्थापना के बारे में जानकारी ली। आर्या ने कहा कि राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी मिलना राज्य के लिए खुशी की बात है। ऐसे में हमे यह आयोजन भव्य करने हैं। उन्होंने इसके लिए सभी को तैयारी में जुट जाने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed