उत्तराखंडरूडकी

कार में लिफ्ट देकर महिला और उसकी 6 साल की बच्ची के साथ किया सामूहिक दुराचार !!

कार सवार लोगों ने महिला और उसकी छह साल की बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद मां-बेटी को गंगनहर किनारे फेंककर फरार हो गए

कार में मासूम के साथ हुई दरिंदगी को देख डॉक्टर भी सिहर उठे। डॉक्टरों ने बच्ची को बचाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। दून में बैठे पुलिस अधिकारियों ने मामले में आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए हैं। एसपी देहात प्रमेंद्र सिंह सिंह डोबाल खुद नजर बनाए हुए हैं। साथ ही मामले में पल-पल का अपडेट ले रहे हैं । हैवानियत की हदें पार कर कार में लिफ्ट देकर उसमें सवार लोगों ने महिला और उसकी छह साल की बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद मां-बेटी को गंगनहर किनारे फेंककर फरार हो गए। लहूलुहान हालत में बेटी को लेकर महिला पुलिस के पास पहुंची और घटना की जानकारी दी।पुलिस ने तुरंत बच्ची को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने महिला की तहरीर पर रुड़की निवासी सोनू के अलावा चार अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।  सिविल अस्पताल में शुक्रवार रात बच्ची को देख डॉक्टरों की टीम ने तुरंत उपचार शुरू किया। करीब तीन घंटे तक सर्जरी चली। इस बीच बच्ची की हालत देख डॉक्टर भी अपने आंसू रोक नहीं पाए। उधर, बच्ची के साथ हुई घटना के बाद सिविल अस्पताल में महिला दरोगा से लेकर सिपाही की भी आंखों में आंसू छलक आए।  देहरादून में बैठे अधिकारियों ने बच्ची के साथ हुई घटना के बाद जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं। एसपी देहात प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि बच्ची के साथ घटना करने वालों पर सख्ती से सख्त कार्रवाई की जाएगी। रुड़की में छह साल की मासूम से हुई दरिंदगी से बच्चियों केे साथ पूर्व में हुई घटनाओं के जख्म फिर हरे हो गए हैं। इससे पहले हरिद्वार के पास फेरूपुर गांव और रुड़की में बच्चियों के साथ इस तरह ही दरिंदगी हो चुकी है। इन दोनों मामलों से आज तक पर्दा नहीं उठ पाया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button