कांग्रेस पार्टी झूठ का सहारा लेकर भाजपा के नेताओं के खिलाफ षड़यंत्र कर रही है : महेंद्र भट्ट – Himkelahar – Latest Hindi News | Breaking News in Hindi

कांग्रेस पार्टी झूठ का सहारा लेकर भाजपा के नेताओं के खिलाफ षड़यंत्र कर रही है : महेंद्र भट्ट

0

देहरादून : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस के एक मुख्यमंत्री व इलेक्शन वार कॉर्डिनेटर द्वारा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का फेक वीडियो प्रसारित कराया जाना शर्मनाक है।उन्होंने कहा कि इससे साबित हो गया है कि कांग्रेस का हाथ हमेशा षड्यंत्रकारियों के साथ है।पत्रकारों से बात करते हुए महेंद्र भट्ट ने कहा कि कांग्रेस पिछड़े समाज के आरक्षण का हक मुस्लिमों को देना चाहती है। पार्टी की यह सच्चाई जब समाज के सामने आई तो अब वह झूठ का सहारा लेकर भाजपा के नेताओं के खिलाफ षड़यंत्र कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री के फेक वीडियो कांग्रेस नेताओं द्वारा प्रसारित किया जाना शर्मनाक और राजनीति में नैतिक पतन की पराकाष्ठा है। उन्होंने कहा कि इस मामले में कांग्रेस के एक सीएम और इलेक्शन वार कॉर्डिनेटर का नाम सामने आया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उनके सहयोगी चुनाव में हार निश्चित देखकर बौखला गए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा एससी, एसटी और ओबीसी के आरक्षण की समर्थक है और हमेशा इसके संरक्षण के लिए भूमिका निभाती रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने हमेशा इस वर्ग के हक पर डाका डाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed