कांग्रेस गरीबी, महिलाओं, युवाओं और देश हित में काम करने वाली पार्टी है : मल्लिकार्जुन खरगे – Himkelahar – Latest Hindi News | Breaking News in Hindi

कांग्रेस गरीबी, महिलाओं, युवाओं और देश हित में काम करने वाली पार्टी है : मल्लिकार्जुन खरगे

0

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का देहरादून पहुंचने पर कांग्रेसियों ने जोरदार स्वागत किया। खरगे ने अपने 40 मिनट के भाषण में  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। वहीं, देश के विकास में कांग्रेस पार्टी के योगदान को साझा किया।उन्होंने कहा न्भाजपा से हमें इस तरह की राजनीति नहीं सीखनी है। कांग्रेस गरीबी, महिलाओं, युवाओं और देश हित में काम करने वाली पार्टी है।कहा, झूठ बोलना पीएम मोदी की आदत बन गई हैं। वे समझते हैं, जितना झूठ बोलोगे, जनता उतना सच मानेगी, लेकिन झूठ बोलने वाली भाजपा सरकार को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाना होगा। उत्तराखंड के लोगों में देश को बचाने की बड़ी हिम्मत है। सेना में राज्य के युवा देश की रक्षा करने में सबसे आगे होते हैं।

कहा, देश को बचाने का श्रेय उत्तराखंड, हिमाचल समेत अन्य पहाड़ी राज्यों को जाता है, लेकिन आज देश की रक्षा का श्रेय मोदी खुद ले रहे हैं। हर बात पर झूठ बोला जा रहा है। देवभूमि उत्तराखंड के पास सब कुछ है। इसके बाद भी मोदी का नाम जपते रहेंगे तो देश को बर्बाद करेंगे। कहा, भगवान विष्णु के 10 अवतार हैं, लेकिन मोदी 11 अवतार बनने के लिए निकले हैं।कहा, हर आदमी का भगवान पर विश्वास रहता है। राजनीति व धर्म अलग-अलग होते है। धर्म की अपनी जगह है। इसका स्थान राजनीति में नहीं होना चाहिए, लेकिन भाजपा ने धर्म और राजनीति को मिक्स कर दिया है।

खरगे ने कहा, जगह-जगह मोदी की गारंटी के नारे लगाए जा रहे हैं। काला धन लाकर 15 लाख खाते में देने, दो करोड़ नौकरियां, किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था, लेकिन आज तक लोगों को न तो 15 लाख रुपये मिले और न ही नौकरियां मिलीं। यही मोदी की गारंटी है। यूजीसी अधिसूचना जारी कर विवि में आरक्षण खत्म करने जा रही है। इससे मोदी की मैरिट में आने वाले को ही नौकरी मिलेगी। रेलवे, केंद्रीय स्कूलों में शिक्षकों के 30 लाख पद खाली हैं, लेकिन इन पदों पर नौकरियां नहीं दी जा रही है। सिर्फ फोटो खींचने के लिए भर्तियां की जा रही है।

खरगे ने कहा, राहुल गांधी ने मणिपुर से न्याय यात्रा शुरू की। असम में रैली को रोकने के लिए पत्थरबाजी व पोस्टर फाड़ने की घटनाएं की गई। इससे कांग्रेस डरने वाली नहीं है और न ही भागने वाली। कांग्रेस देश के लिए जान देने वाली पार्टी है। पूर्व पीएम इंदिरा गांधी व राजीव गांधी ने देश को एक रखने के लिए जान दी। देश की आजादी के लिए जवाहर लाल नेहरु, महात्मा गांधी जेल में रहे। सवाल किया, आजादी की सीख देने वाली भाजपा के कितने लोग जेल गए। भाजपा के लोग सिर्फ संपत्ति जुटा रहे हैं।कहा, भाजपा बोल रही देश की रक्षा के लिए मोदी हैं। क्या हम झाड़ू लगाने के लिए हैं। आजादी कांग्रेस की वजह से मिली है। महिलाओं को वोट का अधिकार कांग्रेस ने दिलाया। आज भाजपा हमें देशभक्ति, आजादी की सीख दे रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed