कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पूर्व सीएम स्वर्गीय नारायण दत्त तिवारी की जयंती पर दी श्रद्धांजलि – Himkelahar – Latest Hindi News | Breaking News in Hindi

कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पूर्व सीएम स्वर्गीय नारायण दत्त तिवारी की जयंती पर दी श्रद्धांजलि

0

18 अक्टूबर 2023    देहरादून :  बुधवार को महानगर कांग्रेस की ओर से कांग्रेस भवन में पूर्व सीएम स्वर्गीय नारायण दत्त तिवारी की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्व. तिवारी के कार्यों और राजनीति में योगदान को याद किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्व. तिवारी के चित्र पर फूल अर्पित किए। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि स्व. तिवारी ने उत्तराखंड के प्रथम निर्वाचित मुख्यमंत्री बनने के साथ उत्तराखंड में विभागों का ढांचा तैयार करने, अवस्थापना और औद्योगिक विकास की नींव रखी। राज्य की 900 करोड़ की वार्षिक योजना का आकार बढ़ाकर 5000 करोड़ तक पहुंचाने का श्रेय भी उन्हें जाता है। राजनैतिक तौर पर वह सर्वमान्य नेता रहे हैं। उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। श्रद्धांजलि देने वालों में प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत, प्रदेश महामंत्री मनीष नागपाल, नवीन जोशी, पूनम कंडारी, शिवानी, अनुराधा, साधना तिवारी, मंजू चौहान, महानगर उपाध्यक्ष अभिषेक तिवारी, मनमोहन शर्मा, अनूप कपूर, अरुण बालोनी, शहजाद अंसारी, राजेश पुंडीर, अल्ताफ अहमद, वीरेंद्र पंवार, उदय सिंह रावत, रवि हसन, अशोक कुमार, सूरज छेत्री, शकील मंसूरी, गोपाल सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed