उत्तराखंड विधानसभा उपचुनाव में भाजपा बदरीनाथ और मंगलोर विधानसभा सीट से हारी

0

 देहरादून : उत्तराखंड से भाजपा के लिए अच्छी खबर नहीं है। उत्तराखंड विधानसभा उपचुनाव में भाजपा बदरीनाथ विधानसभा सीट हार गई है। आमतौर पर ऐसा बहुत कम होता है, जब कोई पार्टी सत्ता में हो और उपचुनाव में हार जाए, लेकिन उत्तराखंड में सत्ता में होने के बावजूद भाजपा उपचुनाव में दोनों सीटें हार गई। बदरीनाथ में कांग्रेस के लखपत सिंह बुटोला ने भाजपा के राजेन्द्र सिंह भंडारी को 5 हजार 224 वोटों से हराया है।

कांग्रेस के बुटोला को 28 हजार 121 वोट मिले, जबकि भाजपा के भंडारी को 22 हजार 937 वोट मिले।उत्तराखंड की ही एक अन्य सीट मंगलोर पर भी भाजपा को झटका लगा है। यहां कांग्रेस के काजी मोहम्मद निजामुद्दीन 422 वोटों से चुनाव जीत गए। कांग्रेस के निजामुद्दीन को 31 हजार 727 वोट मिले, जबकि भाजपा के करतार सिंह भडाना 31 हजार 305 वोट मिले। हालांकि काजी की जीत की अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन सभी 10 राउंड के बाद काजी 422 वोटों से आगे थे। उत्तराखंड में उपचुनाव के लिए 10 जुलाई को वोटिंग हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed