उत्तराखंड

उत्तराखंड के IMA देहरादून अकादमी में आज भारतीय सेना को मिले 331 नए सैन्य अफसर

पासिंग आउट परेड के मद्देनजर अकादमी के आसपास सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की गई थी

उत्तराखंड के IMA देहरादून अकादमी में आज 2023 की पासिंग आउट परेड हुई। यह परेड सुबह साढ़े छह बजे की गई। इस परेड से भारतीय सेना को 331 सैन्य अफसर मिले हैं।

वहीं सात मित्र देशों को भी 42 सैन्य अफसर मिले हैं। सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने बतौर निरीक्षण अधिकारी परेड की सलामी ली। भारतीय सैन्य अकादमी के एतिहासिक चेटवुड भवन के सामने ड्रिल स्क्वायर पर परेड का आयोजन किया गया। परेड कमांडर मेहर बनर्जी ने ड्रिल स्क्वायर पर जगह ली और कैडेट्स ने शानदार मार्चपास्ट किया। परेड के दौरान युवा सैन्य अधिकारी पर आसमान से हेलीकाप्टरों के जरिए पुष्प वर्षा भी की गई। सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे भी इस परेड का में शामिल हुए। पासिंग आउट परेड के दौरान 373 कैडेट को सेना में शामिल किया गया है। इनमें 331 युवा सैन्य अधिकारी भारतीय थलसेना को मिले, जबकि मित्र देशों को भी 42 सैन्य अफसर प्राप्त हुए। जिनमें भूटान, तजाकिस्तान, श्रीलंका और मालदीव, सुडान, सेशेल्स व वियतमान देशों को ये सैन्य अफसर मिले है।

पासिंग आउट परेड के मद्देनजर अकादमी के आसपास सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की गई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button