आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का दुरुपयोग कर भाजपा फिर से कांग्रेस को शिकस्त देने का प्रयास कर सकती है : – Himkelahar – Latest Hindi News | Breaking News in Hindi

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का दुरुपयोग कर भाजपा फिर से कांग्रेस को शिकस्त देने का प्रयास कर सकती है :

0

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सोशल मीडिया पर पार्टी कार्यकर्ताओं को भाजपा के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर आगाह किया है। उन्होने कहा कि चुनाव के समय भाजपा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और एडिटिंग के माध्यम से कांग्रेस नेता या कार्यकर्ता को ऐसा बोलता हुआ दिखाए, जिससे मतदाता फिर से भ्रमित हो जाए। इसके लिए कार्यकर्ताओं को सावधान रहना होगा।आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का दुरुपयोग कर भाजपा फिर से कांग्रेस को शिकस्त देने का प्रयास कर सकती है। कहा, भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक व तीरथ सिंह रावत का एक लंबा राजनीतिक जीवन रहा है। कई पदों पर उन्हें सुशोभित किया। इनमें शारीरिक क्षमता और बौद्धिक ऊर्जा दोनों बरकरार हैं, लेकिन इसके बावजूद भाजपा ने हरिद्वार व पौड़ी से उम्मीदवार नहीं बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed