आज मोदीमय और भाजपामय माहौल का नतीजा है कि कांग्रेस समेत विपक्ष को प्रत्याशी ढूंढने पर भी नहीं मिल रहे हैं : महेंद्र भट्ट – Himkelahar – Latest Hindi News | Breaking News in Hindi

आज मोदीमय और भाजपामय माहौल का नतीजा है कि कांग्रेस समेत विपक्ष को प्रत्याशी ढूंढने पर भी नहीं मिल रहे हैं : महेंद्र भट्ट

0

बलबीर रोड स्थित पार्टी मुख्यालय में आयोजित ज्वाइनिंग कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने सभी नए सदस्यों का स्वागत पार्टी का पटका पहनाकर किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस से आए सभी लोगों का स्वागत करते हुए उनकी भावनाओं और सम्मान का पूरा ख्याल रखने का भरोसा दिया। साथ ही कहा, पीएम मोदी और सीएम धामी के नेतृत्व में विकास की बहती गंगा और इस बहाव के जन दबाव का परिणाम है कि हर दिन सैकड़ों विपक्षी कार्यकर्ता भाजपा का रुख कर रहे हैं।कहा, यही वजह है कि कुल मतों के 75 फीसदी मत हासिल करने के लक्ष्य का भरोसा और मजबूत होता जा रहा है। उन्होंने कहा, आज मोदीमय और भाजपामय माहौल का नतीजा है कि कांग्रेस समेत विपक्ष को प्रत्याशी ढूंढने पर भी नहीं मिल रहे हैं। उनके बड़े-बड़े नेताओं के इन्कार के बाद उनकी स्क्रीनिंग कमेटी को बैठक करने के लिए भी प्रत्याशियों के नाम नहीं मिल रहे हैं। यमकेश्वर विधायक रेणु बिष्ट ने क्षेत्र से पार्टी में शामिल होने वालों को शुभकामना देते हुए कहा, आप सभी लोगों ने अपने यहां विकास को महसूस किया है।

शनिवार को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों में नगर पालिका की पूर्व सभासद शांति बिष्ट, कमली देवी, गीता देवी, संजीव कोटनाला, नरेंद्र गुसाईं, विनायक, संजीव शाह, सुमित्रा रावत, नीलम काला, संपत्ति अमोली, बन्नू भाई, हैप्पी अहमद, कृष्ण मोहन सिंह नेगी, तरुण जोशी, अतुल अग्रवाल, मीनाक्षी अग्रवाल के नाम शामिल हैं।

प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया, चार मार्च से सीएम पुष्कर सिंह धामी के साथ प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट विधानसभा स्तर पर अभियान शुरू करने जा रहे हैं, जिसमें सबसे पहले उन 23 विस सीटों पर कार्यक्रम होंगे, जहां पार्टी को विगत विस चुनावों में जीत नहीं मिल पाई थी। इस दौरान केंद्र एवं राज्य सरकार के कामों की जानकारी जनता से साझा करने के साथ बूथ एवं मंडल स्तर के विपक्षी पार्टी के पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को पार्टी में शामिल किया जाएगा। बताया, अब तक कई पार्टियों के 9,700 कार्यकर्ता हमारे साथ आ चुके हैं। जिनकी संख्या जल्द 10 हजार पार जानी तय है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed