राशिफल

जानिए आज का राशिफल

 

मेष

आज आप अपने खाने-पीने पर ज्यादा ध्यान दें। घर के बाहर खाने से बचें। ऑफ‍िस में अपने विरोधी के षड़यंत्र से सावधान रहें। आज खर्च भी ज्यादा होगा। घर के छोटे सदस्यों के साथ अधिक वक्त बिताएं। उन्हें आपके सहयोग की बेहद जरूरत है। भाग्‍य स्‍कोर : 56 प्रत‍िशत

वृषभ:

आज का दिन शुभ है। आज प्रेमी से म‍िलन होने का योग बनेगा। इससे मन प्रसन्‍न रहेगा। दिन भर उत्साह बना रहेगा। व्‍यवसाय में कुछ असमंजस के कारण मुनाफे के रास्ते में अड़चन आ सकती है। क‍िसी अनुभवी से सलाह लेने पर मामला सुलझ सकता है। भाग्‍य स्‍कोर : 61 प्रत‍िशत

मिथुन:

आज का दिन थोड़ा सावधानी से चलने का है। आसपास के लोगों से बहसबाजी में न उलझें अन्‍यथा कहासुनी हो सकती है। किसी शुभ मांगलिक कार्य में जाने का मौका मिलेगा। दूसरों की मदद से दिल को सुकून मिलेगा। भाग्‍य स्‍कोर : 55 प्रत‍िशत

कर्क:

आपके लिए आज का दिन सामान्य पर‍िणाम देने वाला होगा। ऑपोज‍िट सेक्स के साथ समय अच्छा गुजरेगा। ईमानदारी से बनाए गए रिश्ते लंबे समय तक आपका साथ निभाएंगे। कुछ लोगों की किस्मत आज चमक सकती है। भाग्‍य स्‍कोर : 65 प्रत‍िशत

 

सिंह:

आज का दिन काफी बिजी रहेगा। आज जो भी कार्य मेहनत और ईमानदारी के साथ करेंगे और उसका शुभ पर‍िणाम म‍िलेगा। इसके अलावा आज पार्टनर के साथ शाम का स्पेशल प्रोग्राम भी बन सकता है। घर-पर‍िवार के लोगों के साथ अचानक घूमने-फिरने से कोई फायदा हो सकता है। किसी से बहस करना आपके ल‍िए समस्‍याएं खड़ी कर सकता है। भाग्‍य स्‍कोर : 68 प्रत‍िशत

कन्या:

आज का दिन खुशम‍िजाज माहौल में बीतेगा। कार्यक्षेत्र में लाभ के मौके मिलेंगे। किसी असरदार शख्स पर पैसा खर्च होगा। पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा। आज जीवन की दिशा कोई नया मोड़ लेगी। यात्रा का योग बन रहा है। इसके अलावा ई-मेल या एसएमएस के जरिये जरूरी खबर मिलेगी। जायदाद के कागजों में दस्तावेजों के प्रति सजग रहें। भाग्‍य स्‍कोर : 62 प्रत‍िशत

तुला:

आज का द‍िन आपके ल‍िए शुभ है। आज कई सारी समस्‍याएं खत्‍म होने के योग बन रहे हैं। आज पैसों और सेहत संबंध‍ी परेशान‍ियां भी हल हो जाएंगी। शाम तक किसी खास व्यक्ति से परिचय होगा और बिजनस में फायदा पहुंचेगा। किसी खास चीज के गुम होने से समस्‍याएं बढ़ सकती हैं। भाग्‍य स्‍कोर : 80 प्रत‍िशत

वृश्चिक:

आज का दिन काफी रचनात्‍मक है। आज थोड़ी बहुत मेहनत से ही सम्‍मान का योग बन रहा है। आपके अच्छे व्यवहार से नए दोस्त बनेंगे और नए प्रॉजेक्ट पर भी काम शुरू हो जाएगा। पारिवारिक जीवन में पत्नी और बच्चों के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा। ऑफिस में खास परिवर्तन होंगे व काम भी बनते नज़र आएंगे। भाग्‍य स्‍कोर : 79 प्रत‍िशत

आज का दिन आपके लिए अच्छा है। राजनैतिक गतिविधियां बढ़ेंगी। किसी अनुभवी व्यक्ति से लाभ उठाएं। लेकिन उस पर धन खर्च होगा। पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा। जीवन की दिशा नया मोड़ लेगी। स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। लेकिन खान-पान में सावधानी बरतने से सेहत ठीक रहेगी। प्रॉपर्टी के मामले भी हल हो सकते हैं। भाग्‍य स्‍कोर : 77 प्रत‍िशत

मकर:

छोटे-मोटे झगड़े दिन के पहले हिस्से में सिर उठाएंगे। लेकिन आपकी सूझबूझ से जल्द ही निपट जाएंगे। बढ़ते खर्च पर लगाम लगेगी। अधिक मेहनत करेंगे और अपने व्यवहार में सुधार करेंगे तो फायदे में रहेंगे। वरिष्ठ सदस्यों तथा बुजुर्गों को किसी वजह से चिंता होगी। उलझनें कम होंगी। भाग्‍य स्‍कोर : 69 प्रत‍िशत

कुंभ:

आज का दिन थोडा स्लो है। ऑफिस में काम करने में जल्‍दबाजी न करें। अन्‍यथा नुकसान होगा। आराम से धीरे-धीरे करेंगे तो फायदे में रहेंगे। स्‍टूडेंट्स पढ़ाई-लिखाई में ध्यान दें। आज जातकों को पर‍िवार संबंधी प्रॉपर्टी का लाभ मिल सकता है। मेहनत से किए गए काम के अच्छे नतीजे निकलेंगे। ऑफिस में नए साथी काम में पूरा सहयोग करेंगे। भाग्‍य स्‍कोर : 71 प्रत‍िशत

मीन:

आज का दिन लकी रहेगा। बिजनस और न‍िवेश संबंधी कार्यों में चल रही समस्‍याएं खत्‍म हो जाएंगी। व‍िशेष लोगों के सहयोग से कुछ नए कार्य शुरू कर सकते हैं। आज घूमने-फिरने और मनोरंजन का भी सुख मिलेगा। डेली रूटीन और खाने-पीने का पूरा कार्यक्रम व्यवस्थित तरीके से बनाएं। आपके सहयोगी आपके काम में मदद करेंगे। लेकिन किसी से भी जबरदस्ती काम न करवाएं। भाग्‍य स्‍कोर : 90 प्रत‍िशत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button