एवलॉन्च में लापता लोगों में 26 के शव बरामद 3 अभी भी लापता, नेहरू पर्वतारोहण संस्थान मैं यह घटना पहली बार हुई

0

पिछले 57 वर्षों के अंतराल में हासिल किए कीर्तिमान के कारण नेहरू पर्वतारोहण संस्थान उत्तरकाशी की एक खास छवि है। लेकिन 4 अक्टूबर को प्रशिक्षण के दौरान हिमस्खलन की घटना निम के साथ पहली बार हुई है। इसी संस्‍थान से एडवांस कोर्स कर रहे पर्वतारोहियों के दल की एवलांच की चपेट में आने की घटना को 94 घंटे से ज्‍यादा समय बीत चुका है। लापता लोगों में 26 के शव बरामद कर लिए गए हैं। अभी भी तीन लोग लापता हैं। जिनकी तलाश में सेना, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, आइटीबीपी की टीम लगी हुई है।नेहरू पर्वतारोहण संस्थान उत्तरकाशी सर्च एंड रेस्क्यू का कोर्स कराने वाला एशिया का पहला संस्थान है।

संस्थान के कुशल प्रशिक्षकों ने जल प्रलय से लेकर उच्च हिमालयी क्षेत्र में हिमस्खलन और ग्लेशियर के क्रेवास में फंसने वालों को बचाने के लिए सफल अभियान चलाए हैं। लेकिन, सर्च एंड रेस्क्यू और पर्वतारोहण का प्रशिक्षण देने वाले नामचीन संस्थान में सुविधाओं और संसाधनों का टोटा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *