नये साल-2022 में नैनीताल सहित 11 जिलों में सताएगी सर्दी, बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान

0

नए साल 2022 का स्वागत बारिश और बर्फबारी के साथ होने की संभावना है। ऐसे में लोगों को ठंड जरूर सताएगी। मौसम विभाग ने पहाड़ों पर बारिश-बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में घना कोहरा पड़ने की संभावना जताई है। पूर्वानुमान के मुताबिक 31 दिसंबर से प्रदेश में शीतलहर चलेगी। राज्य में मैदानी जिले हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर को छोड़कर नैनीताल, चमोली, बागेश्वर, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी सहित 11 जिलों में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से भी नीचे जाने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *