उत्तराखंड में दलेर मेहंदी विवाद में उतरे मीका सिंह, बोले – साबित कर दो तो गायिकी छोड़ दूंगा – Himkelahar – Latest Hindi News | Breaking News in Hindi

उत्तराखंड में दलेर मेहंदी विवाद में उतरे मीका सिंह, बोले – साबित कर दो तो गायिकी छोड़ दूंगा

 

देहरादून। उत्तराखंड के टिहरी जिले में आयोजित मां कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले में दलेर मेहंदी की परफॉर्मेंस पर शुरू हुआ विवाद अब तूल पकड़ गया है। मामले में भाई और सिंगर मीका सिंह उनके बचाव में उतरे हैं।

क्या है पूरा मामला?
18 अक्टूबर को नवरात्रि के दौरान कुंजापुरी मेले में दलेर मेहंदी परफॉर्म कर रहे थे। तभी मंच पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल पहुंचे और उनकी परफॉर्मेंस पर नाराजगी जताई। मंत्री ने कहा – “बोला तो जा नहीं रहा, गाना क्या गाओगे?” उनका आरोप था कि दलेर ठीक से खड़े भी नहीं हो पा रहे थे और लिप-सिंक कर रहे थे, जबकि उन्हें 35 लाख रुपये फीस दी गई थी। मंत्री ने नशे में होने का आरोप भी लगाया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। 28eb487e

मीका सिंह का पलटवार –
मीका सिंह ने इंस्टाग्राम वीडियो जारी कर कहा कि दलेर मेहंदी ने कभी शराब नहीं पी। उन्होंने खुली चुनौती दी – “मैं चुनौती देता हूं कि अगर एक भी इंसान आकर कह दे कि हमने दलेर को शराब पीते हुए देखा है, तो मैं गाना ही छोड़ दूंगा।” 28eb06bf

मीका ने बताया कि दलेर पिछले 2 साल से बीमार हैं और उनकी बड़ी सर्जरी भी हुई है। खराब तबीयत के बावजूद वादा निभाने के लिए वे स्टेज पर पहुंचे थे। 28eb

सेलेब्स भी आए समर्थन में –
इस विवाद में कपिल शर्मा, बादशाह, शान, हर्षदीप कौर, शिल्पा शेट्टी समेत कई कलाकार दलेर के समर्थन में उतरे हैं। बादशाह ने कहा कि किसी कलाकार को सबके सामने अपमानित करना दुखद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *