देहरादून में अब पैरामेडिकल छात्रों ने खोला मोर्चा, स्टाइपेंड न मिलने से नाराज, धरने की अनुमति मांगी – Himkelahar – Latest Hindi News | Breaking News in Hindi

देहरादून में अब पैरामेडिकल छात्रों ने खोला मोर्चा, स्टाइपेंड न मिलने से नाराज, धरने की अनुमति मांगी

0

 

*देहरादून।* राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में पीजी, जेआर और एसआर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म होने के बाद अब पैरामेडिकल छात्रों ने स्टाइपेंड को लेकर मोर्चा खोल दिया है।

 

BSc MLT, Radiology Technology और Operation Theatre Technology (Batch 2022-25) के सैकड़ों छात्रों ने जिलाधिकारी और नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपकर नियमित स्टाइपेंड की मांग की है। छात्रों ने शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन के लिए प्रशासन से अनुमति भी मांगी है।

 

छात्रों का कहना है कि वे स्वास्थ्य सेवाओं में प्रशिक्षण ले रहे हैं और भविष्य में राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे, लेकिन उन्हें नियमित स्टाइपेंड नहीं मिल रहा है। इससे हॉस्टल, भोजन, आने-जाने और पढ़ाई का खर्च उठाना मुश्किल हो गया है। कई छात्र गरीब परिवारों से हैं, जिनके लिए बिना स्टाइपेंड पढ़ाई जारी रखना बेहद कठिन है।

 

*छात्रों की 5 प्रमुख मांगें:*

 

1. सभी पैरामेडिकल छात्रों को नियमित स्टाइपेंड दिया जाए।

2. लंबित स्टाइपेंड का तुरंत भुगतान हो।

3. स्टाइपेंड की राशि सीधे छात्रों के बैंक खाते में समय पर भेजी जाए।

4. भविष्य में नियमित भुगतान की गारंटी दी जाए।

5. सभी पात्र पाठ्यक्रमों के छात्रों के साथ समान व्यवहार हो।

 

छात्रों ने प्रशासन से मांगों पर शीघ्र कार्रवाई और धरने की अनुमति देने का अनुरोध किया है। 18 सितंबर को नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय में उनका आवेदन प्राप्त हो चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *