राजकीय प्राथमिक विद्यालय रामगढ़ में SMC की द्वितीय आम सभा आयोजित, शिक्षक दिवस पर डॉ. राधाकृष्णन को किया याद – Himkelahar – Latest Hindi News | Breaking News in Hindi

राजकीय प्राथमिक विद्यालय रामगढ़ में SMC की द्वितीय आम सभा आयोजित, शिक्षक दिवस पर डॉ. राधाकृष्णन को किया याद

0

 

*देहरादून।* राजकीय प्राथमिक विद्यालय रामगढ़ की विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) की शैक्षिक सत्र 2026-27 की आम सभा की द्वितीय बैठक 5 सितंबर, शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता SMC अध्यक्ष सीमा ने की।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय पार्षद *सोबत चंद्र रमोला* तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रांतीय पदाधिकारी *ललित बुडाकोटी* एवं पाववाला सौडा के पूर्व प्रधान *विजय पंवार* उपस्थित रहे। समाजसेवी नरेश राणा, विनोद कुमार एवं विजयपाल रावत भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

*दीप प्रज्ज्वलन से हुई शुरुआत -*
अतिथियों तथा SMC अध्यक्ष द्वारा माँ शारदे के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर बैठक का शुभारम्भ किया गया। सर्वप्रथम शिक्षक दिवस पर देश के द्वितीय राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का स्मरण किया गया।

बैठक में छात्र-छात्राओं की शैक्षिक प्रगति, आगामी *7 सितम्बर को होने वाले परख मूल्यांकन*, विभिन्न प्रमाण पत्रों, *अपार आईडी* की महत्ता तथा विद्यालय विकास से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। शिक्षकों ने अभिभावकों को उनके पाल्यों की शैक्षिक प्रगति से अवगत कराया।

इस दौरान सांसद निधि से टीन शेड का निर्माण करवाने में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए ललित बुडाकोटी और विजय पंवार का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

मुख्य अतिथि पार्षद सोबत चंद्र रमोला ने अभिभावकों से बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने और घर पर पढ़ाई में सहयोग करने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि ललित बुडाकोटी ने कहा कि प्रधानाध्यापक अरविन्द सिंह सोलंकी के नेतृत्व में विद्यालय दिनों-दिन उन्नति कर रहा है। पूर्व प्रधान विजय पंवार ने विद्यालय में हुए नवाचारों की सराहना की।

अंत में प्रधानाध्यापक अरविन्द सिंह सोलंकी ने सभी अतिथियों और अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।

बैठक में प्रधानाध्यापक अरविन्द सिंह सोलंकी, सहायक अध्यापक मीना घिल्डियाल, मधुलिका, वीरेंद्र उनियाल, भोजन माता लक्ष्मी देवी सहित बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *